बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कुढ़नी में BJP की जीत पर भाजयुमो ने कहा- 'ठगबंधन' को बिहार की जनता ने नकार दिया

कुढ़नी में BJP की जीत पर भाजयुमो ने कहा- 'ठगबंधन' को बिहार की जनता ने नकार दिया

पटना. कुढ़नी उपचुनाव में महागठबंधन की हार के बाद सीएम नीतीश और डिप्टी सीएम तेजस्वी समेत महागठबंधन के नेता विरोधियों के निशाने पर आ गये हैं। अब इस चुनाव परिणाम को लेकर भाजपा संगठन के भारतीय जनता युवा मोर्चा ने महागठबंधन पर निशाना साधा है। भाजयूमो ने कहा कि कुढनी विधानसभा उपचुनाव के परिणाम से यह स्पष्ट है कि बिहार की जनता ने महागठबंधन (ठगबंधन) को नकार दिया है। 

भाजयुमो ने कहा कि लोगों ने ये बता दिया कि स्वार्थ की राजनीति अब नहीं चलेगी। बिहार की जनता ने जिस सरकार को लोकतांत्रिक तरीके से चुना था, उससे विश्वासघात का यह परिणाम है। लोगों ने यह देखा कि भाजपा के सहयोग से समाजवाद का चेहरा बने नीतीश कुमार परिवारवाद के समक्ष नतमस्तक हैं। 

भाजयुमो ने कहा कि महागठबंधन सरकार ने जंगलराज की परिभाषा को नए स्तर से गढ़ने का काम किया है, जिसका परिणाम आये दिन देखने को मिल रहा है। सरकार की लचर व्यवस्था इस बात का संकेत है कि अब कुर्सी कुमार अब पिछलग्गू कुमार हो गये हैं। इन्हीं सब कारणों का आक्रोश कुढ़नी के मतदाता ने भाजपा को रिकॉर्ड बहुमत से जीताकर दिया है।

Suggested News