बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पूर्णिया में अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर भाजपा महिला मोर्चा ने मरीजों के बीच फल और बिस्कुट का किया वितरण, क्रिसमस को लेकर चर्च में उमड़ी लोगों की भीड़

पूर्णिया में अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर भाजपा महिला मोर्चा ने मरीजों के बीच फल और बिस्कुट का किया वितरण, क्रिसमस को लेकर चर्च में उमड़ी लोगों की भीड़

PURNEA : पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के 99 वीं जयंती के मौके पर पूर्णिया में भाजपा महिला मोर्चा द्वारा मेडिकल कॉलेज में फल वितरण किया गया। इस मौके पर महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष सरिता राय, प्रदेश उपाध्यक्ष गुंजा बेगानी समेत कई कार्यकर्ताओं ने मेडिकल कॉलेज के बच्चा वार्ड ,महिला वार्ड और पुरुष वार्ड में घूम-घूम कर लोगों के बीच फल और बिस्कुट का वितरण किया। 

जिला अध्यक्ष सरिता राय ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जयंती के मौके पर आज के दिन हम लोग सुशासन दिवस के रूप में मना रहे हैं। इस मौके पर मरीज के बीच फल का वितरण किया गया है। इसके अलावा भी कई तरह के कार्यक्रम किये जा रहे हैं।

वहीँ क्रिसमस के मौके पर आज सुबह से ही पूर्णिया के कैथोलिक चर्च और गिरजा चौक स्थित चर्च में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। रात में और सुबह में कैथोलिक चर्च में प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। वहीं दिनभर चर्च में श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला जारी रहा। लोगों ने मोमबत्ती जलाकर प्रभु यीशु से प्रार्थना की। 

वही कैथोलिक चर्च के फादर फ्रांसिस तिर्की ने कहा कि प्रभु यीशु ने प्रेम और क्षमा का संदेश दिया था। वह अहिंसा के पुजारी थे। आज विश्व में जहां कई देशों में युद्ध हो रहा है। लोग एक दूसरे को काटने मारने पर लगे हैं। ऐसे में प्रभु यीशु के संदेश से प्रेरणा लेकर विश्व में शांति और सद्भाव कायम किया जा सकता है। वही कैथोलिक चर्च घूमने आये छात्राओं में भी क्रिसमस को लेकर काफी जोश था।

पूर्णिया से अंकित कुमार झा की रिपोर्ट

Suggested News