बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय के जन्मदिन पर समर्थकों ने किया हवन, भाजपा कार्यकर्ताओं ने अनोखे अंदाज में मनाया जन्मदिन

स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय के जन्मदिन पर समर्थकों ने किया हवन, भाजपा कार्यकर्ताओं ने अनोखे अंदाज में मनाया जन्मदिन

पटना. बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय के जन्मदिन पर उनके समर्थकों ने शुक्रवार को विद्यापति पीठ में हवन किया. मंगल पाण्डेय के 49वें जन्मदिन पर उनके उनके समर्थकों ने उनके दीर्घायु होने की कामना की और हवन किया. भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा पटना के विद्यापीठ आश्रम में मंत्रोच्चारण के साथ यह हवन किया गया.

भाजपा कार्यकर्ताओं ने पाण्डेय के जन्मदिन पर खुशी का इजहार करते हुए कहा कि जिस तरह वे बिहार को आगे बढ़ाते रहें हैं उसी तरह आगे भी बढ़ाते रहें. हम उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की मंगलकामना करते हैं. इसी को लेकर आज विद्यापीठ आश्रम में हवन कर उनके लिए प्रार्थना किए. 

उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने ट्वीट कर बधाई देते हुए लिखा, बिहार के यशस्वी स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय को जन्मदिन की अनंत अशेष शुभकामनाएं. महादेव की कृपा से आप सदैव स्वस्थ व सुखी रहें.बथनाहा विधायक anil कुमार ने लिखा, बिहार सरकार के माननीय स्वास्थ्य मंत्री आदरणीय बड़े भाई साहब मंगल पांडे को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाइयां। आप स्वस्थ एवं दीर्घायु हो ईश्वर से यही मंगल कामना करते हैं.

वहीं जन्मदिन को लेकर पटना की कई सडकों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बड़े बड़े बैनर पोस्टर लगाकर अपने नेता को जन्मदिन की बधाई दी. मंगल पाण्डेय के आवास के बाहर भी बड़ी संख्या में समर्थकों की भीड़ सुबह से देखी गई. वहीं कई नेताओं ने उनके आवास जाकर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी. साथ ही बड़ी संख्या में नेताओं ने ट्वीट कर मंगल पाण्डेय को जन्मदिन की बधाई दी. 



Suggested News