बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

महान किसान नेता स्वामी सहजानंद सरस्वती के पुण्यतिथि पर रविंद्र रंजन द्वारा संकलित स्मारिका का लोकार्पण, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी रहे मौजूद

महान किसान नेता स्वामी सहजानंद सरस्वती के पुण्यतिथि पर रविंद्र रंजन द्वारा संकलित स्मारिका का लोकार्पण, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी रहे मौजूद

PATNA : स्वामी सहजानंद किसान वाहिनी की ओर से रविंद्र रंजन की अध्यक्षता में पटना के बीआईए सभागार में  महान किसान नेता स्वमी सहजानंद सरस्वती के पुण्यतिथि समारोह  के उदघाटन भाषण  के दौरान बिहार उपमुख्यमंत्री तथा बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने सहजानंद के जीवन वृत को याद करते हुए कहा कि उन्होंने एक ही जीवन में धर्म, राजनीति समाज, शास्त्र तथा आजादी के लड़ाई के अविस्मरणीय योद्धा हैं।  

सम्राट चौधरी ने कहा कि  सहजानंद न सिर्फ किसानों के नेता थे बल्कि दलितों,  वंचितों और पिछड़ों के भी उतने ही बड़े नेता थे।  देश में सामाजिक न्याय की पहली बार व्याख्या स्वामी सहजानंद सरस्वती ने किया था। वहीं अपने अध्यक्षीय भाषण में भाजपा नेता रविंद्र रंजन ने   कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वामी सहजानंद के सपनों का भारत बना रहे हैं। इस दौरान उन्होंने भारत सरकार से बिहटा हवाई अड्डा का नाम स्वामी सहजानंद के नाम पर करने का  आग्रह किया। 

बिहटा स्टेशन को मिले सहजानंद सरस्वती का नाम

रवींद्र रंजन ने बिहटा रेलवे स्टेशन का नाम स्वामी सहजानंद के नाम पर करने का आग्रह किया। रवींद्र रंजन ने स्वामी सहजानंद को भारत रत्न देने की भी अपील भारत सरकार से किया। इस समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व राज्यपाल गंगा प्रसाद ने कहा कि सहजानंद के संघर्ष की वजह से देश ही भर के किसान अपने खेतों के मालिक बहाल हो पाए थे। सहजानंद ने पहली बार किसानों को राष्ट्रीय स्तर पर संगठित करने का कार्य किया था. उनके कार्यों का ही नतीजा था कि  किसान भारतीय राजनीति की मुख्य धारा से जुड़ पाए। 

   इस मौके पर बिहार सरकार के मंत्री डॉ प्रेम कुमार ने कहा कि स्वामी सहजानंद सरस्वती की प्रासंगिकता कल भी थी, आज भी है और रहेगी भी।  सहजानंद के आह्वान पर स्वतंत्रता आंदोलन में किसानों ने भाग लिया जिससे  स्वतंत्रता आंदोलन की धारा व्यापक हुई। स्वामी सहजानंद हम सब के नेता थे। 

     वहीं इस मौके पर विभिन्न क्षेत्रों में  योगदान करने वालों को स्वामी सहजानंद सरस्वती सम्मान से बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा सम्मानित किया गया। सामरोह नित्यानंद शर्मा, तारकेश्वर ठाकुर, विश्वनाथ मिश्रा आदि लोगो ने संबोधित किया। 

आठ वर्षों से हो रहा आयोजन

बता दें कि  पिछले आठ  वर्षों से अनवरत स्वामी सहजानंद किसान वाहिनी की ओर से सहजानंद के पुण्यतिथि के अवसर पर स्वामी सहजानंद किसान वाहिनी और नेताजी सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वाधान में स्मारिका का प्रकाशन किया जाता रहा है। 74 वें पुण्यतिथि के अवसर पर भी  स्वामी सहजानंद किसान वाहिनी के अध्यक्ष रवींद्र रंजन द्वारा संकलित स्मारिका का लोकर्पण किया गया। स्मारिका में देश भर के विद्ववानों का आलेख स्वामी सहजानंद पर सारगर्भित है।  स्मारिका का  संपदान डा. दिलीप कुमार  ने  किया है. स्मारिका का उदेश्य सहजानंद के कार्यों और उनके विचारों को आज की पीढ़ी के जन-जन तक प्रसारित करना  है।

Editor's Picks