बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पवन सिंह को भाजपा से निकाले जाने पर बोले मंत्री संतोष सिंह, कहा बात नहीं माननेवाले को पार्टी में रहने का कोई अधिकार नहीं

पवन सिंह को भाजपा से निकाले जाने पर बोले मंत्री संतोष सिंह, कहा बात नहीं माननेवाले को पार्टी में रहने का कोई अधिकार नहीं

KAIMUR : काराकाट लोकसभा से निर्दलीय प्रत्याशी पवन सिंह के महाभारत के अभिमन्यु वाले बयान पर बिहार सरकार के श्रम संसाधन मंत्री संतोष सिंह ने कहा कि पता नहीं उनको कितना महाभारत का ज्ञान है। पवन सिंह को यह नहीं पता है। फिल्मी दुनिया से आते हैं। हो सकता है फिल्म के माध्यम से कुछ जानकारी हो। 

मंत्री ने कहा की यह लोकतंत्र है। यहां पब्लिक विकास के लिए वोट देती है। अभी तो पवन सिंह त्रेता और द्वापर युग का रामायण और महाभारत पढ़ रहे हैं। उनको 4 तारीख को पता चलेगा। बिल्कुल सही बात है। पार्टी के विरोधी गतिविधि में जो शामिल है जो पार्टी के विरोध में चुनाव लड़ रहे हैं वह कहीं से भारतीय जनता पार्टी का नहीं हैं। 

मंत्री ने कहा की पार्टी को तो इन्हें मेरे हिसाब से तो 10 दिन पहले ही पवन सिंह को निकाल देना चाहिए था। जो व्यक्ति पार्टी के शीर्ष नेताओं की बात नहीं माने। उसे पार्टी में रहने का कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा की पार्टी ने अच्छा डिसीजन लिया है।

कैमूर से देवब्रत की रिपोर्ट

Suggested News