औरंगाबाद में स्वतंत्रता दिवस पर सर्वोच्च बलिदान को प्राप्त हुआ बिहार का लाल, तिरंगे में लिपटे जवान को देख आंखें हुई नम...

AURANGABAD: औरंगाबाद में आज स्वतंत्रता दिवस के दिन बिहार के लाल को सर्वोच्च बलिदान प्राप्त हो गया है। दरअसल, एक ओर जहां पूरा देश हर्षोंल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर जब एक शहिद जवान का पार्थिक शरीर गांव पहुंचा तो सभी की आंखे नम हो गई।
दरअसल,औरंगाबाद में एक बीएसएफ जवान का तिरंगे में लिपटा पार्थिव शरीर उसके पैतृक गांव ओबरा के पंडित मुहल्ला पहुंचा। जहाँ तिरंगे में लपटे जवान के शव को देख पूरा परिवार चित्कार मार कर रोने लगे। आस-पास के हर लोगों की आंखें नम हो गई।
बता दें कि, भारत-पाक सीमा पर तैनात बीएसएफ जवान संजय कुमार दुबे की मौत एक दुर्घटना में हुई थी। जानकारी अनुसार बीएसएफ का जवान भारत पाक सीमा पर राजस्थान में तैनात था। राजस्थान के जैसलमेर भारत-पाक सीमा के इब्राहिम की ढाणी और लंगतला के बीच वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से एक जवान की मौत हो गई थी।
वहीं वह जवान जिले के ओबरा थाने के पंडित मोहल्ला का रहने वाला था। जवान की तैनाती 149 वीं वाहिनी में थी। बीएसएफ के जवान का नाम संजय कुमार दुबे है। जानकारी के अनुसार बटालियन के जवान वाहन में सवार होकर जैसलमेर से भारत-पाक बॉर्डर की तरफ जा रहा था। तभी यह हादसा हुई। वहीं आज जवान का पार्थिक शव उनके घर पहुंचा तो पूरे परिवार में कोहराम मच गया।