बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बेगूसराय में गाँधी जयंती के मौके पर जिला प्रशासन ने प्रभात फेरी का किया आयोजन, डीएम ने दिखाई हरी झंडी

बेगूसराय में गाँधी जयंती के मौके पर जिला प्रशासन ने प्रभात फेरी का किया आयोजन, डीएम ने दिखाई हरी झंडी

BEGUSARAI : बेगूसराय में आज महात्मा गांधी की जयंती जिला प्रशासन के द्वारा बड़ी धूमधाम से मनाई जा रही है। इस दौरान जिला प्रशासन के द्वारा पुलिस लाइन से प्रभात फेरी निकाला गया। इस प्रभात फेरी में बेगूसराय के डीएम रोशन कुशवाहा, एसपी योगेंद्र कुमार शामिल हुए। जहां हरी झंडी दिखाकर प्रभात फेरी को पुलिस लाइन से रवाना किया। 


पुलिस लाइन से प्रभात फेरी चलकर गांधी स्टेडियम में पहुंचा। जहां वह सभा में तब्दील हो गया। इस प्रभात फेरी में शामिल भारी संख्या में स्कूल के छात्र एवं छात्राएं सहित कई पदाधिकारी मौजूद थे। इस दौरान डीएम रोशन कुशवाहा ने बताया कि राष्ट्रपति महात्मा गांधी का 154 जयंती बड़ी धूमधाम से मनाई जा रही है। 

उन्होंने बताया कि भारत में हर साल 2 अक्टूबर का दिन गांधी जयंती के तौर पर मनाया जाते हैं। स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस के बाद तीसरा राष्ट्रीय पर्व 2 अक्टूबर यानी गांधी जयंती को मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि गांधी जी का जन्म 2 अक्टूबर 1869 को गुजरात के पोरबंदर में हुआ था। उनका पूरा नाम मोहनदास करमचंद गांधी जी था। 

आपको बताते चले कि महात्मा गांधी के प्रति लोगों में सम्मान बढ़ाने और उनके विचारों को याद करने के लिए हर साल 2 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में मनाया जाता है। महात्मा गांधी को बाद में लोग बापू कह कर पुकारने लगे थे।

बेगूसराय से अजय शास्त्री की रिपोर्ट 

Suggested News