NAWADA: नवादा में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस दौरान पूरा शहर भारत माता की जय के उद्घोष से गुंज उठा। भाजपा के युवा नेता रवि राज के देखरेख में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इस कार्यक्रम में पूर्व विधायक अनिल सिंह, रजौली के पूर्व विधायक कन्हैया राजवार, पूर्व जिला अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, व वरिष्ठ नेता सत्येंद्र सिंह सहित तमाम लोग शामिल हुए।
भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा मंगलवार को गांधी मैदान से तिरंगा यात्राएं निकाली गईं। नवादा जिला इकाई द्वारा निकाली गई तिरंगा यात्रा में कार्यकर्ताओं में जोश भरा। जहां गांधी इंटर स्कूल में महात्मा गांधी पर माल्यार्पण किया गया। आज तिरंगा यात्रा के दौरान भगत सिंह चौक पर भगत सिंह पर माल्यार्पण किया गया। डॉक्टर भीमराव अंबेडकर, जयप्रकाश नारायण महापुरुषों पर माल्यार्पण करने के बाद अंत में पूरे तिरंगा यात्रा का समापन बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ. कृष्ण सिंह की तस्वीर पर माल्यार्पण कर समाप्त किया गया।
पूर्व विधायक अनिल सिंह ने कहा कि देश के पीएम नरेंद्र मोदी ने कीर्तिमान स्थापित किया है। जहां जम्मू कश्मीर से 370 धारा हटाया गया। वहीँ राम मंदिर बनाया जा रहा है और भी ऐसी कई कार्य जो देश के पीएम नरेंद्र मोदी ने किया है। उसे देश कभी भुला नहीं सकता है। नवादा के मेन रोड, जेल रोड,पुरानी कचहरी रोड,अस्पताल रोड, सोनार पट्टी रोड, विजय बाजार कचहरी रोड सभी जगह बड़े पैमाने पर मोटरसाइकिल से तिरंगा यात्रा में लोग शामिल हुए।
लोगों ने भारत माता की जयकार के साथ तिरंगा यात्रा निकाला। यात्रा के माध्यम से विपक्ष पर पूर्व विधायक के द्वारा हमला बोला गया। हाथों में तिरंगा थामे यात्रा में शामिल हुए पार्टी कार्यकर्ता देशभक्ति के नारे लगाते चल रहे थे। तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और आम लोग शामिल हुए।
नवादा से अमन सिन्हा की रिपोर्ट