बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भागवत कथा सुनने के बहाने आशिक के साथ पत्नी कर रही थी गलबहियां, अचानक पहुंच गया पति और मार दी गोली

भागवत कथा सुनने के बहाने आशिक के साथ पत्नी कर रही थी गलबहियां, अचानक पहुंच गया पति और मार दी गोली

PATNA : राजधानी पटना में पत्नी के अफेयर से परेशान पति ने अपनी पत्नी को गोली मार दी है। गंभीर रूप से जख्मी महिला को आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। घटना के बाद गांव में हड़कंप मचा हुआ है। घटना के बाद पुलिस इस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है। 

घटना पटना के नौबतपुर थाना इलाके की है। जहां नरेंद्र रामपुर गांव में पति ने पत्नी को गोली मार दी है। बताया जाता है कि नरेंद्र रामपुर गांव में पिछले कुछ दिनों से श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन चल रहा है। नरेंद्र रामपुर गांव के सोनू कुमार की पत्नी प्रीति कुमारी भी बुधवार की देर रात कथा सुनने गए थे। इसी क्रम में प्रीति कुमारी अपने आशिक से मिलने गांव के एक जगह चली गई। गांव के कुछ लोगों ने इस बात की जानकारी प्रीति कुमारी के पति सोनू कुमार को दे दिया। सोनू को इस बात की भनक मिलते ही वह गुस्से में आकर अपने पत्नी प्रीति पर गोली चला दी। गोली प्रीति के कनपटी में लगे और वह वहीं गिर कर छटपटा लगी। 

गोली की आवाज सुनकर आसपास गांव के लोग वहां जमा हुए तब तक सोनू कुमार वहां से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने आनन-फानन में प्रीति को इलाज के लिए बिहटा के निजी क्लीनिक में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत बेहद गंभीर बनी हुई है। गांव के लोगों ने बताया कि प्रीति कुमारी और सोनू कुमार का विवाह वर्ष 2012 में हुआ था। 

नौबतपुर थानेदार सम्राट दीपक ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। लेकिन अभी तक इस मामले में किसी के तरफ से लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि पूरे घटना पर पुलिस नजर बनाई हुई है।

Suggested News