बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

एक बार फिर बिहार सरकार निकालेगी बंपर बहाली, बड़ी संख्या में प्रखंड उद्यान पदाधिकारियों की होगी नियुक्ति, BPSC निकालेगा विज्ञापन

एक बार फिर बिहार सरकार निकालेगी बंपर बहाली, बड़ी संख्या में प्रखंड उद्यान पदाधिकारियों की होगी नियुक्ति,  BPSC निकालेगा विज्ञापन

PATNA: बिहार सरकार ने एक बार फिर बंपर बहाली निकाली है। इस बार राज्य में कृषि विभाग में बंपर बहाली निकाली गई है। इसके लिए बीपीएससी को रिक्तियां भेज दी गई है। माना जा रहा है कि, बीपीएससी जल्द ही इन पदों की भर्ती के लिए विज्ञापन निकाल देगा। दरअसल, राज्य के सभी प्रखंडों में उद्यान पदाधिकारियों की भर्ती होगी। प्रखंड उद्यान पदाधिकारी नियुक्त किए जाएंगे।

जानकारी के अनुसार प्रखंड उद्यान पदाधिकारी के रिक्त पदों को भरने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। 318 प्रखंडों में जल्द ही उद्यान पदाधिकारी नियुक्त किए जाएंगे। प्रखंड उद्यान पदाधिकारी की चयन प्रक्रिया पूरी करने के लिए कृषि विभाग ने रिक्ति सामान्य प्रशासन के माध्यम से बीपीएससी को भेज दी है।

वर्तमान समय में 40 प्रखंडों में नियमित उद्यान पदाधिकारी हैं। 148 प्रखंडों में संविदा पर उद्यान पदाधिकारी हैं। 318 प्रखंड उद्यान पदाधिकारी की नियुक्ति होने के बाद सभी प्रखंडों में उद्यान पदाधिकारी के पद भरे जाएंगे। प्रखंड उद्यान पदाधिकारी को वरीय उद्यान पदाधिकारी पद पर प्रोन्नति मिल सकेगी। वरीय प्रखंड उद्यान पदाधिकारी का पद की मान्यता मिल चुकी है।

प्रखंड उद्यान पदाधिकारी पद पर नियुक्ति के लिए अभ्यर्थियों को बीएससी एग्रीकल्चर हॉटिकल्चर के साथ होना अनिवार्य है। फिर बीएससी एग्रीकल्चर इलेक्टिव उत्तीर्ण होना चाहिए। बीपीएससी से लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के बाद अंतिम रूप से उद्यान पदाधिकारियों का चयन होगा। उद्यान पदाधिकारियों की कमी से उद्यान से जुड़ी योजनाएं प्रभावित होती हैं। जल्द ही 

Suggested News