बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS : प्रेम प्रंसग को लेकर एक पक्ष ने दुसरे पर की चाकूबाजी, तीन महिलाएं गंभीर रूप से जख्मी

BIHAR NEWS : प्रेम प्रंसग को लेकर एक पक्ष ने दुसरे पर की चाकूबाजी, तीन महिलाएं गंभीर रूप से जख्मी

BHAGALPUR : शिवनारायणपुर सहायक थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में गुरुवार की देर रात चाकू मारकर एक ही परिवार के तीन महिला को बदमाशों ने घायल कर दिया। परिजनों ने तीनों महिला को अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों में सीता मंडल की पत्नी गुजी देवी 70, मनोज मंडल की पत्नी पिंकी देवी 40  तथा सनोज कुमार की पत्नी सोनी देवी 35 का प्राथमिक उपचार किया गया। गंभीर रूप से घायल पिंकी देवी को बेहतर उपचार के लिए मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया गया।

मिली जानकारी के मुताबिक रामपुर गांव में दो पक्षों  के बीच हुए विवाद में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के तीन महिलाओ के साथ मारपीट व चाकूबाजी कर घायल कर दिया। इलाज कर रहे डॉक्टर ने बताया कि तीनों महिलाओं के पीठ तथा सर पर चाकू का प्रहार कर घायल करने की घटना हुई है। एक महिला के सर पर गहरा जख्म है तो एक महिला के पीठ में गहरे जख्म है।

सूत्रों के अनुसार दोनों पक्षों के बीच प्रेम प्रसंग को ले पूर्व से विवाद चल रहा था। ग्रामीणों ने दोनों पक्षों के बीच मामले को सुलझा कर शादी भी कराई थी। लेकिन घटना को चुनावी रंजिश भी लोग करार दे रहे हैं। लड़के पक्ष के राहुल कुमार, सतन मंडल द्वारा  लड़की पक्ष के घर पहुंच चाकूबाजी की घटना की बात सामने आ रही है। इस संदर्भ में शिवनारायणपुर थाना के थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की सूचना मिली है। लेकिन किसी पक्ष ने आवेदन नहीं दिया है। आवेदन प्राप्त होने पर कार्रवाई की जाएगी। 

भागलपुर से बालमुकुन्द की रिपोर्ट

Suggested News