बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गोपालगंज पहुंचे विस और विप के नेता प्रतिपक्ष, विपक्ष पर किया हमला, कहा राहुल गाँधी के दादा, दादी और पिता ने लूटा देश

गोपालगंज पहुंचे विस और विप के नेता प्रतिपक्ष, विपक्ष पर किया हमला, कहा राहुल गाँधी के दादा, दादी और पिता ने लूटा देश

GOPALGANJ : बिहार विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष सम्राट चौधरी और बिहार विधान परिषद के नेता प्रतिपक्ष हरी सहनी आज गोपालगंज पहुंचे। इस दौरान उन्होंने एक सभा को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार द्वारा किए गए कार्य की उपलब्धियां गिनाई। साथ ही विपक्षी पार्टियों पर जमकर प्रहार किया। राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा की उनके दादा जी, दादी जी और पिता जी ने देश को लूटने का काम किया। इसलिए गरीबों का कल्याण नही हुआ है। 

दरअसल नेता प्रतिपक्ष  सम्राट चौधरी और हरी सहनी गोपालगंज पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सबसे पहले मां थावे भवानी के मंदिर में पहुंच कर पूजा अर्चना किया। साथ ही मां भवानी से आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद उन्होंने भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप उर्फ मंटू गिरी के आवास पर आयोजित सभा को संबोधित किया। सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने बिहार सरकार पर जमकर निशाना साधा। साथ ही उन्होंने राहुल गांधी को आड़े हाथों लिया। 

इस दौरान उन्होंने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा की एनडीए एकजुट होकर बिहार के 40 से 40 सीट जीतेगी। क्योंकि बिहार की जनता यह जानना चाहती है कि 34 वर्ष बिहार में नीतीश और लालू राज में  नीतीश और लालू ने  बिहार को लूटने का काम किया है। बिहार के चीजों को भ्रष्टाचार के भेंट चढ़ाने का काम किया है। बिहार की जनता इस 40 वर्षों के पूरे नीतीश लालू और कांग्रेस के राज को मुक्त करते हुए भाजपा को एक मौका देगी। उन्होंने कहा की 2024 में नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में 40 के 40 सीट और भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में 2025 में  भाजपा का कोई कार्यकर्ता बिहार का मुख्यमंत्री बनेगा। उन्होंने राहुल गांधी पर हमला करते हुए कहा की राहुल गांधी जी के  दादाजी दादी जी पिताजी तीनों ने देश को लूटने का काम किया, इसलिए गरीबों का कल्याण नहीं हुआ। आने वाले चुनाव को लेकर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि हम लोग चुनाव के लिए इंतजार नहीं करते हैं क्योंकि हम लोग सब दिन चुनाव के लिए तैयार रहते हैं। भारतीय जनता पार्टी एकदम तैयार बैठी है 40 के 40 सीटों को जीतने के लिए। 

उन्होंने केंद्र सरकार की उपलब्धियों का बखान करते हुए कहा की 55 लाख घर बिहार में उन्होंने देने का काम किया। घर के बाद नल जल योजना में लगभग 36 हजार करोड़ रुपये बिहार में खर्चा हुआ। जिसमे 27 हजार करोड़ रुपये भारत की सरकार ने दिया। पानी पिलाने का कार्य भी नरेंद्र मोदी की सरकार ने किया। मां और बहनो  को चूल्हे पर खाना बनाना पड़ता था। लेकिन आज उज्ज्वला योजना के माध्यम से पूरे देश में लगभग 9 करोड़ परिवार के लोगो को गैस सिलेंडर दिया गया। 

गोपालगंज से मनान अहमद की रिपोर्ट

Suggested News