बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भाभी के साथ पति के नाजायज संबंध का विरोध करना पत्नी को पड़ा महंगा, ससुरालवालों ने गला दबाकर की हत्या, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

भाभी के साथ पति के नाजायज संबंध का विरोध करना पत्नी को पड़ा महंगा, ससुरालवालों ने गला दबाकर की हत्या, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

NALANDA : जिले के रहुई थाना इलाके हुसैनपुर गांव में अवैध संबंध का विरोध करने पर गर्भवती पत्नी को पति और जेठानी ने मिलकर गला दबाकर हत्या कर दी। मृतिका रूपेश कुमार की 20 वर्षीय पत्नी विभा कुमारी बताई जा रही है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक़ बिंद निवासी मृतका के पिता भोली राउत, मां पार्वती देवी और भाई उदय कुमार ने एक साल पहले हैसियत के अनुसार दान दहेज देकर शादी की थी। शादी के कुछ समय बाद उसने कई बार अपने पति को भाभी के साथ हमबिस्तर होते रंगे हाथों पकड़ लिया था। इसका वह विरोध करना शुरू किया तो जेठानी और पति ने 5 लाख दहेज़ की मांग करते हुए मारपीट और प्रताड़ित करने लगे। सोमवार को भी दोनों के बीच कहा सुनी हुई और पति ने उसके साथ मारपीट किया। 

इस घटना की उसने जानकारी देते हुए मायके जाने के लिए अपने भाई को बुलाया। जब उसका भाई वहां पहुंचा तो ससुराल वालों ने डांट फटकार कर उसे वहां से भगा दिया। 3 माह की गर्भवती रहने पर भी पति अक्सर मारपीट किया करता था। मंगलवार को पड़ोसियों ने सूचना दिया कि उसकी बहन की गला दबाकर जेठानी और पति ने हत्या कर दी है। सूचना पर मायके वाले वहां पहुंचे तो ससुराल के सदस्य गांव छोड़कर फरार थे। इसके बाद मायके वाले शव को लेकर रहुई थाना पहुंचे। 

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया है। रहुई थानाध्यक्ष कुणाल कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों के हवाले कर दिया गया है। मायके वाले दहेज के लिए पति और ससुराल के अन्य सदस्य पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। सभी आरोपी गांव छोड़कर फरार हैं। गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है।

नालंदा से राज की रिपोर्ट

Editor's Picks