बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

आयुष्मान योजना की खुली पोल, मंत्री अश्विनी चौबे, विधायक संजय तिवारी और सिविल सर्जन पर FIR का आदेश

आयुष्मान योजना की खुली पोल, मंत्री अश्विनी चौबे, विधायक संजय तिवारी और सिविल सर्जन पर FIR  का आदेश

BUXAR :  आयुष्मान भारत योजना अभी लॉन्च ही हुई है कि इसमें गड़बड़ी के आरोप लगने शुरू हो गये। केन्द्रीय स्वास्थ्य राज्यमंत्री अश्विनी चौबे, विधायक के सांसद संजय तिवारी और बक्सर के सिविल सर्जन केके लाल के खिलाफ कोर्ट ने FIR दर्ज करने का आदेश दिया है। एक महिला ने वेलनेस सेंटर में सातों दिन 24 घंटे इलाज की सुविधा नहीं मिलने पर कोर्ट में शिकायत दर्ज करायी थी। इसके आधार पर कोर्ट ने FIR आदेश दिया है।

वेलनेस सेंटर बंद मिला 

15 सितम्बर को जब बक्सर में आयुष्मान भारत योजना लॉन्च हुई थी उस समय वेलनेस सेंटर सातों दिन 24 घंटे खुले रखने की बात कही गयी थी। एक दिन 16 सितम्बर को बक्सर की रहने वाली किरण जायसवाल रात में इलाज कराने के लिए वेलनेस सेंटर पहुंची। यह वेलनेस सेंटर पुराना सदर अस्पताल परिसर में खोला गया है। किरण जब रात में वहां पहुंची वेलनेस सेंटर बंद मिला। डॉक्टर के बारे में पूछने पर महिला के परिजनों से बदसलूकी भी की गयी। चूंकि महिला के पेट में दर्द था इस लिए उसे रात में ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। 

कोर्ट में शिकायत

इस बात से आहत किरण जायसवाल ने केन्द्रीय मंत्री अश्विनी चौबे, बक्सर के विधायक संजय तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी और बक्सर के सिविल सर्जन के के लाल के खिलाफ मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी शशिकांत चौधरी की अदलात में शिकायत दर्ज करायी। उन्होंने आरोप लगाया कि आयुष्मान भारत योजना शुरू करने के समय जनप्रतिनिदियों और अफसरों ने दावा किया था कि वेलवेस सेंटर में सातों दिन 24 घंटे इलाज की सुविधा मिलेगी। लेकिन यह बात झूठ निकली। कोर्ट ने इस पर संज्ञान लेते हुए बक्सर के नगर थाना को आदेश दिया है कि वह अश्विनी चौबे, संजय तिवारी और सिविल सर्जन केके लाल  के खिलाफ FIR दर्ज करे।

बक्सर से संजय उपाध्याय की रिपोर्ट

Suggested News