बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना के होटल मौर्या में बुटिक प्रदर्शनी का आयोजन, दुल्हन के लिए खरीदें आकर्षक परिधान

पटना के होटल मौर्या में बुटिक प्रदर्शनी का आयोजन, दुल्हन के लिए खरीदें आकर्षक परिधान

PATNA : पटना के होटल मौर्या में बुटिक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। महिलाएं यहां पर बुटिक की साड़ियां, कुर्ती, सूट व अन्य वस्त्रों की खरीददारी कर सकेंगी। प्रदर्शनी का आयोजन भारतीय बुटिक संस्था से जुड़े लोगों ने किया है। कॉटन सिल्क, जामदानी, अनारकली बुटिक, ढाकाई जामदानी, इंब्राएडरी, पैच व पारंपरिक साड़ियां व गहने इस प्रदर्शनी के मुख्य आकर्षण हैं।

भारत की बुटीक प्रदर्शनी के 19 वें संस्करण के पटना चैप्टर की शुरुआत  24 अक्टूबर को होगी। सुबह 11 बजे कार्यक्रम का उद्घाटन किरण घई करेंगी। इस बुटिक प्रदर्शनी में कोई भी शामिल हो सकता है। आयोजकों द्वारा इंट्री फ्री रखा गया है।

कार्यक्रम में शहर के प्रसिद्ध लोगों को सम्मानित किया जायेगा। प्रदर्शनी में दुल्हन के कपड़े, गहने, घरेलू सजावट के सामान व अन्य परिधानों के करीब 40 स्टॉल लगे हैं। प्रदर्शनी में बच्चों के कपड़ों का भी स्टॉल रहेगा। यहां पर बुटीक और फैशन से रिलेटेड मैगजीन का विमोचन भी होगा। 

भारतीय बुटीक प्रदर्शनी की निदेशिका आकांक्षा श्री ने बताया कि 24 अक्टूबर से शुरू होनेवाला यह प्रदर्शनी दो दिनों तक चलेगा। इस दौरान कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। प्रदर्शनी में हिस्सा लेने के लिए देश भर से चुनिंदा लोगों को आमंत्रित किया गया है।   


Suggested News