बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कोर्ट के बाहर दंपती के बीच जमकर हुई खिंचातानी, पति भागता रहा, पत्नी पकड़ती रही, वीडियो वायरल

कोर्ट के बाहर दंपती के बीच जमकर हुई खिंचातानी, पति भागता रहा, पत्नी पकड़ती रही, वीडियो वायरल

SITAMADHI : सीतामढ़ी व्यवहार न्यायालय के मुख्य द्वार पर एक पति पत्नी के हाई वॉल्टेज ड्रामा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक महिला सरेआम व्यवहार न्यायालय के मुख्य द्वार पर अपने पति के साथ खींचतान करते दिख रही है। इस वीडियो में उसका पति भाग रहा है। और वह उसे पकड़ रही है। युवक जितना भागने का कोशिश कर रहा है। महिला उतना ही उसे पकड़ रही है। खास बात तो यह है कि, इन सब के बीच सैकड़ों लोग इसे तमाशा समझकर देख रहे थे। लेकिन कोई इस बीच में नहीं गया।

मिली जानकारी के अनुसार दोनों पति पत्नी का मामला कोर्ट में चल रहा था। कोर्ट ने गुरुवार को फैसला सुनाते हुए दोनो को साथ रहने को कहा। उसके बाद पत्नी के द्वारा पति के घर ले जाया जा रहा था। लेकिन वहां नहीं जाना चाह रहा था। इस संबंध में पीड़िता महिला चंचल देवी का आरोप है कि पिता और चाचा के बहकावे में उसका पति उसे रखना नहीं चाह रहा है। जबकि व्यवहार न्यायालय के जज द्वारा पति को यह आदेश दिया गया है कि वह अपने पत्नी के साथ रहे। बावजूद इसके पति अपने पत्नी के साथ रहना नहीं चाह रहा है। 

नगर थाना क्षेत्र के बरियारपुर गांव निवासी दिलीप कुमार और चंचला की शादी 10 वर्ष पूर्व हुई थी। विगत 2 वर्षों से चंचला और दिलीप के बीच अनबन चल रही इसको लेकर  सीतामढ़ी व्यवहार न्यायालय में चंचला ने एक वाद दायर किया। जिसके बाद सीतामढ़ी व्यवहार न्यायालय के जज ने पति दिलीप को आदेश देते हुए कहा कि वह चंचला के साथ ही रहे। बावजूद इसके पति अपने पत्नी के साथ नहीं रह रहा है। जिसको लेकर व्यवहार न्यायालय के मुख्य द्वार पर पत्नी- पति की पिटाई छिकछोरी चल रही थीं। हालांकि स्थानीय लोगो का कहना है कि युवक के न जाने पर महिला के द्वारा पिटाई भी की गई।

Suggested News