बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार में शुरू होगा उत्कृष्ट विधायक सम्मान,अध्यक्ष विजय सिन्हा ने की घोषणा

बिहार में शुरू होगा उत्कृष्ट विधायक सम्मान,अध्यक्ष विजय सिन्हा ने की घोषणा

पटनाः बिहार में बेहतर प्रदर्शन करने वाले विधायक को सम्मानित किया जाएगा। विस अध्यक्ष विजय सिन्हा ने कहा कि उत्कृष् सांसद की तर्ज पर अब उत्कृष्ट विधायक का चयन किया जाएगा। इसके लिए एक कमिटि गठित की जाएगी। उत्कृष्ट विधायक के नाम का ऐलान विधानसभा अध्यक्ष करेंगे।

बिहार विधानसभा में अध्यक्ष विजय सिन्हा ने आज इसका ऐलान किया। उन्होंने कहा कि बिहार की छवि और सम्मान बढ़ाने को लेकर यह निर्णय लिया गया है। विस अध्यक्ष ने कहा कि उत्कृष्ट विधायक चयन को लेकर पुरस्कार समिति का गठन किया जाना है। 

अगर कोई विधायक एक बार उत्कृष्ट हो गये फिर दूबारा उनका चयन नहीं होगा। पुरस्कार में विधायक कोप्रशस्ति पत्र और विस की आकृति का रजत अनुकृति मिलेगा। पुरस्कार समिति विधायकों से सुझाव लेगी और उस पर अमल होगा।



Suggested News