मुजफ्फरपुर में पैक्स अध्यक्ष को बदमाशों ने गोली मारकर किया जख्मी, आनन फानन में इलाज के लिए भेजा गया अस्पताल

मुजफ्फरपुर में पैक्स अध्यक्ष को बदमाशों ने गोली मारकर किया ज

MUZAFFARPUR : मुजफ्फरपुर में उस समय हड़कंप मच गया। जब बाइक सवार अपराधी ने पैक्स अध्यक्ष को गोली मार दिया। जिसके बाद घटनास्थल पर अफरा तफरी मच गई। बताते चलें कि पुरा मामला मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज थाना क्षेत्र का है जहाँ आज अहले सुबह जब पैक्स अध्यक्ष झंडा तोलन के लिए दुकान पर जलेबी और बुनिया लाने गए थे। उसी समय बाइक सवार दो अपराधियों वहा पहुंचें और पैक्स अध्यक्ष पर गोली चला दिया।

गनीमत यह रही कि गोली पैक्स अध्यक्ष के कान को छूती हुई निकल गई। जबकि गोली की आवाज सुन लोगों के बीच अफरा तफरी मच गई जिसके बाद पैक्स अध्यक्ष ज़ख्मी होकर वही गीर गए जिसके बाद आनन फानन में स्थानीय लोगों के द्वारा ईलाज के लिए उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहाँ उसका इलाज जारी है। गोलीबारी की घटना में घायल की पहचान साहेबगंज थाना क्षेत्र के हलीम पंचायत के पैक्स अध्यक्ष लखिन्द्र पटेल के रूप में हुई है। 

वही मामले में साहेबगंज थाना प्रभारी सिकंदर कुमार ने बताया कि सुबह में जानकारी मिली है की पैक्स अध्यक्ष को बाइक सवार अपराधियों द्वारा गोली मार दिया है। इलाज के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। जल्द ही अपराधियों को चिन्हित कर गिरफ्तार किया जायेगा। 

मुजफ्फरपुर से मणिभूषण की रिपोर्ट