बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पद्मश्री कंगना रानौत ने देश को आजादी को बताया भीख में मिली सौगात, भाजपा के सांसद ने ही बता दिया - यह देशद्रोही सोच

पद्मश्री कंगना रानौत ने देश को आजादी को बताया भीख में मिली सौगात, भाजपा के सांसद ने ही बता दिया - यह देशद्रोही सोच

DESK : दो दिन पहले सिनेमा जगत में योगदान के लिए पद्मश्री जैसे प्रतिष्ठित सम्मान प्राप्त करनेवाली अभिनेत्री कंगना रानौत एक बार फिर अपने विवादित बयान को लेकर चर्चा में आ गई है। एक चैनल के साथ वार्ता के दौरान कंगना ने देश की आजादी को अंग्रेजों द्वारा भीख में मिली सौगात बताया है। कंगना ने कहा है कि हिन्दुस्तानियों को हिन्दुस्तान में आजादी उस समय नहीं मिली थी। हिंदूओं को असली आजादी 2014 में मिली है। पद्मश्री से सम्मानित हो चुकी एक्ट्रेस ने देश की आजादी को ही भीख में मिलना बताया है। जिसको लेकर अब उनकी सोच पर सवाल उठने लगे हैं। इनमें सबसे आगे हैं भाजपा के पीलीभीत से सांसद वरुण गांधी। उन्होंने कंगना की सोच पर सवाल उठाए हैं।


 भाजपा के युवा सांसद ने कंगना की सोच को पागलपन और देशद्रोह वाला बताया है। वरुण गांधी ने कहा कि कंगना का यह बयान उन लाखों स्वतंत्रता सेनानियों के कुर्बानियों का तिरस्कार है, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपनी जान दी। वरुण यहीं पर नहीं रूके। उन्होंने कंगना को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि कभी महात्मा गांधी जी के त्याग और तपस्या का अपमान, कभी उनके हत्यारे का सम्मान, और अब शहीद मंगल पाण्डेय से लेकर रानी लक्ष्मीबाई, भगत सिंह, चंद्रशेखर आज़ाद, नेताजी सुभाष चंद्र बोस और लाखों स्वतंत्रता सेनानियों की कुर्बानियों का तिरस्कार किया जा रहा है।   इस सोच को मैं पागलपन कहूँ या फिर देशद्रोह?

पद्मश्री दिए जाने पर उठ रहे हैं सवाल

बता दें कि कंगना को पद्मश्री सम्मान दिए जाने को लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। कई लोगों का कहना है हमेशा विवादों में रहनेवाली कंगना को यह पुरस्कार कैसे दिया जा सकता है। फिल्म इंडस्ट्री सहित कई पार्टियों ने भी पुरस्कार को भाजपा के प्रति उनकी सोच का इनाम बताया है। 

Suggested News