बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

"पगली देखावे अगरबत्ती..." शिक्षा मंदिर में भोजपुरी गाने पर छात्राओंं ने जमकर लगाए ठुमके, स्वामी विवेकानंद जयंती पर अजीब आयोजन

"पगली देखावे अगरबत्ती..." शिक्षा मंदिर में भोजपुरी गाने पर छात्राओंं ने जमकर लगाए ठुमके, स्वामी विवेकानंद जयंती पर अजीब आयोजन

BHAGALPUR:  भागलपुर के नवगछिया में एक कॉलेज की छात्राओं का भोजपुरी गाने पर डांस करने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। इस वीडियो में भोजपुरी गाने पर छात्राएं जमकर डांस कर रही हैं। बताया जा रहा है कि विद्यालय में स्वामी विवेकानंद की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। 

इसी दौरान शिक्षा के मंदिर ने भोजपुरी के अश्लील गानों पर जमकर छात्राओं ने डांस किया। वहीं अब इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहा है। जानकारी के अनुसार यह वायरल वीडियो नवगछिया के मदन अहिल्या महिला कॉलेज का है। यहां शुक्रवार को स्वामी विवेकानंद जयंती के उपलक्ष्य में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।

उसी क्रम में छात्राओं के द्वारा भोजपुरी गाना "मान लेले बिया हमके पति, पगली देखावे अगरबत्ती..." बजाया गया। जिसके बाद वहां मौजूद सभी छात्राएं भोजपुरी के अश्लील गाने कर जमकर डांस करने लगी।

हालांकि, न्यूज़4नेशन इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वहीं अश्लील भोजपुरी गाने पर छात्राओं के ठुमके लगाने का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो की लोग आलोचना भी कर रहे हैं। 

Suggested News