बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पहले चरण में बिहार के हिस्से में सात लाख कोरोना वैक्सीन, एक व्यक्ति को मिलेगी दो डोज

पहले चरण में बिहार के हिस्से में सात लाख कोरोना वैक्सीन, एक व्यक्ति को मिलेगी दो डोज

पटना। बिहार में जल्द ही कोरोना वैक्सीन की खेप पहुंचेगी। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने बताया है कि पहले फेज में 6 से 7 लाख की संख्या में वैक्सीन बिहार आने वाली है। इसके भंडारण के लिए जरुरी इंतजाम करने के निर्देश दिए गए हैं।

कोरोना वैक्सीन के लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य राज्य मंत्री ने बताया कि दवा का ट्रायल लगभग पूरा हो गया है और जल्द ही पूरे भारत में वैक्सीनेशन का काम शुरू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बिहार में पहले चरण के लिए छह से सात लाख कोरोना वैक्सीन उपलब्ध कराए जाएंगे। जो सबसे पहले स्वास्थ्यकर्मियों को और कोरोना वारियर्स को वैक्सीन दी जाएगी। डॉक्टर, नर्स और स्वास्थ्य से जुड़े अन्य कर्मचारी इसमें शामिल होंगे। इसके बाद फ्रंटलाइन वर्कर्स यानि पुलिस, सेना और अर्धसैनिक बल से जुड़े लोगों को टीका दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि दूसरे चरण वैक्सीन की एक करोड़ डोज बिहार को मिलेगी। जो राज्य की जनता के लिए उपलब्ध होंगे। हर एक व्यक्ति को दवा की दो डोज दी जाएगी। अश्विनी चौबे ने बताया कि इसके लिए बिहार राज्य स्वास्थ्य समिति ने केन्द्र सरकार से दो वॉकिंग फ्रिज, दो वॉकिंग कूलर तथा 900 डीप फ्रीजर/ आईएलआर की मांग की है। केन्द्र सरकार मांग पूरी करने के लिए व्यवस्था कर रही है।



Suggested News