बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

GAYA NEWS : मुंबई के काम कर रहे मजदूर की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम

GAYA NEWS : मुंबई के काम कर रहे मजदूर की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम

GAYA : मजदूरी कर अपने परिवार की भूख मिटाने के लिए गुरुआ थाना क्षेत्र के मंडा गांव का मधेशर यादव (40) परदेश तो गया, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। मुंबई शहर के आईबीपी केमिकल नामक कम्पनी में लेबर का काम करता था। 

उसी दौरान केमिकल से भरा ड्रम को लिफ्ट से ले जाने के क्रम में अचानक मधेसर गिर गया। जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वह पिछले 20 वर्षो से उस कम्पनी में काम कर रहा था। मंगलवार को काम करने के दौरान किसी तकनीकी कारण से लिफ्ट का संतुलन बिगड़ गया था।  

मृत मजदूर की पिता रामबरन यादव ने बताया दो बेटों में सबसे बड़ा था, जो मुंबई में रहकर मजदूरी का काम करता था। इस घटना के बाद पत्नी मरनी देवी के साथ दो बेटे का रो- रोकर बुरा हाल है। बच्चों के सर से उनके पिता का साया उठ जाने से उनकी हालत खराब हो गयी है।

गया से मनोज कुमार की रिपोर्ट

Suggested News