बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

दिवंगत लता मंगेशकर को पनोरमा ग्रुप ने दी श्रद्धांजली, निदेशक ने कहा-परिजनों और चाहनेवालों के प्रति हमारी गहरी संवेदना है

दिवंगत लता मंगेशकर को पनोरमा ग्रुप ने दी श्रद्धांजली, निदेशक ने कहा-परिजनों और चाहनेवालों के प्रति हमारी गहरी संवेदना है

PURNEA : पनोरमा ग्रुप के मुख्य कार्यालय में आज भारत रत्न स्वर कोकिला लता मंगेशकर को श्रद्धांजली अर्पित किया गया। इस मौके पर पनोरमा परिवार के सभी सदस्य मौजूद रहे। इस दौरान पनोरमा ग्रुप के प्रबंध निदेशक संजीव मिश्रा एवं समस्त कर्मचारियों ने जिला स्कूल रोड स्थित पनोरमा ग्रुप के कार्यालय में भारतरत्न, पद्म विभूषण, पद्मश्री, दादा साहब फाल्के, नेशनल फिल्म अवार्ड, जैसे अनेकों सम्मान से सम्मानित, भारत के गौरव , सुरों की देवी एवं स्वर कोकिला लता मंगेशकर को नम आंखों से श्रद्धांजलि सुमन अर्पित किया। 

साथ ही एक मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा के शांति के लिए प्रार्थना किया गया। इस मौके पर मिश्रा ने कहा कि लता मंगेशकर के चाहनेवाली पूरी दुनिया आज उनके निधन से स्तब्ध है। उनके परिजनों और चाहनेवालों के प्रति हमारी गहरी संवेदना है।

बताते चलें की 28 सितंबर 1929 को इंदौर में जन्मी लता मंगेशकर भारत की सबसे लोकप्रिय और मशहूर गायिका थीं। उनका छ: दशकों का कार्यकाल उपलब्धियों से भरा पड़ा है। लता मंगेशकर ने लगभग तीस से ज्यादा भाषाओं में फिल्मी और गैर-फ़िल्मी गाने गाये हैं। लेकिन उनकी पहचान भारतीय सिनेमा में एक पार्श्वगायक के रूप में रही है। अपनी बहन आशा भोंसले के साथ लता जी का फिल्मी गायन में सबसे बड़ा योगदान रहा है। लता की जादुई आवाज के भारत के साथ-साथ पूरी दुनिया में दीवाने हैं। लता मंगेशकर को भारत सरकार ने 'भारतरत्न' से सम्मानित किया था।

Suggested News