बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पप्पू यादव ने मुकेश सहनी को दी नसीहत : आप वधू और वर दोनों के बाप नहीं हो सकते हैं, सुविधा की राजनीति छोड़िए

पप्पू यादव ने मुकेश सहनी को दी नसीहत : आप वधू और वर दोनों के बाप नहीं हो सकते हैं, सुविधा की राजनीति छोड़िए

SHEOHAR : बिहार में जिस तरह से वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने मंत्री पद से इस्तीफा नहीं देने की बात कही है। उसको लेकर उन पर लगातार बीजेपी की तरफ से हमले किए जा रहे हैं। इन सबके बीच जाप सुप्रीमो पप्पू यादव ने भी मुकेश सहनी को बड़ी नसीहत दी  है। पप्पू यादव ने कहा कि मुकेश सहनी को सुविधा की राजनीति छोड़ देनी चाहिए और मंत्री पद से इस्तीफा देकर बड़ा उदाहरण पेश  करना चाहिए। 

शिवहर के गरहिया स्थानीय निकाय चुनाव के कॉंग्रेस उम्मीदवार नुरी बेगम का समर्थन करने पहुंचे पप्पू यादव ने मुकेश सहनी के साथ जो कुछ भी हुआ, उस  पर बात करते हुए कहा कि बीजेपी वाले स्लो-स्लो सुई देते हैं। यही उनका कैरेक्टर है। मेरी सलाह है कि मुकेश सहनी को मंत्री पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने कहा सहनी को अब समझ में आ गया होगा कि किसने उनकी पीठ में छूरा भौंका है। 


दोनों के बाप नहीं हो सकते हैं

पप्पू यादव ने कहा सहनी को यह समझना होगा कि वह कनिया और वर दोनों के बाप नहीं हो सकते हैं। पूर्व सांसद का इशारा मंत्री पद पर बने रहने को लेकर था। जहां सहनी भाजपा के काम पर सवाल उठा रहे हैं, वहीं भाजपा के समर्थन से चल रहे नीतीश सरकार में मंत्री पद पर बने रहने की बात करते हैं। पप्पू यादव ने कहा कि सहनी को यह सुविधा वाली राजनीति छोड़ देनी चाहिए। उनके लिए यही सबसे बेहतर विकल्प है। 

भाजपा का बड़ा खेल

पप्पू यादव ने कहा कि इस पूरे खेल में सहनी को सिर्फ मोहरा बनाया गया है। भाजपा का मुख्य निशाना जदयू है। भाजपा अपने आइडियोलॉजी और आरएसएस के निर्देश के अनुसार चलती है। उनके लिए कोई गठबंधन, कोई संविधान मायने नहीं रखता है। यही बीजेपी की सच्चाई है। मुकेश सहनी मामले में जिस तरह से भाजपा ने किया है, वह बिहार में जदयू के लिए बड़ा खतरा है। 

इस दौरान जाप सुप्रीमो ने कहा कि भाजपा का पार्टी तोड़ने का चरित्र रहा है।बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि जिसके विधायक अपने विधानसभा अध्यक्ष को बचा नही सकते हैं वे आम लोगों को कैसे बचा सकते हैं। 


Suggested News