बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पप्पू यादव ने इंडी गठबंधन पर किया बड़ा हमला, कहा दलों में नहीं दिखी एकजुटता, मजबूती से नहीं लड़े कैंडिडेट

पप्पू यादव ने इंडी गठबंधन पर किया बड़ा हमला, कहा दलों में नहीं दिखी एकजुटता, मजबूती से नहीं लड़े कैंडिडेट

KATIHAR : लोकसभा चुनाव का आखिरी चरण से पहले ही बिहार के परिणाम को लेकर पूर्व सांसद और पूर्णिया लोकसभा से निर्दलीय प्रत्याशी रहे पप्पू यादव ने चुनावी भविष्यवाणी कर दिया है। इंडिया गठबंधन के पक्ष में भविष्यवाणी करते हुए पप्पू यादव ने कहा कि राहुल गांधी की और अधिक सभा और बिहार में प्रियंका गांधी के चुनाव प्रचार से इंडिया गठबंधन के पक्ष में नतीजा और भी अनुकूल होता। उन्होंने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि जिस तरह अन्य प्रदेश मे इंडिया गठबंधन एकजुट दिखा। बिहार मे इस मामले में कमी दिख गया है। इसके लिए उन्होंने राजद को जिम्मेदार ठहराया। 

पप्पू यादव ने कहा की इंडिया गठबंधन यदि ताकत से लड़ी होती। चयन की प्रक्रिया सही हुई होती। इंडिया गठबंधन का जॉइंट चुनाव प्रचार होता। बिहार में अधिक से अधिक रोड शो राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का होता। तो मेरी समझ है कि हम लोग 25 सीट क्रॉस करते। उन्होंने कहा की कैंडिडेट को जिस मजबूती से लड़ना चाहिए। उसमें कमी थी। फिर भी जनता चुनाव लड़ रही है। नेता नहीं। जनता ने तय कर लिया है कि अबकी बार राहुल गांधी।

उन्होंने कहा की जनता ने राहुल गांधी को अपना बेटा बना लिया है। 2019 में जो लहर पुलवामा अटैक को लेकर थी। युवाओं में बीजेपी और नरेंद्र मोदी को लेकर जो अग्रेशन था। वह इस बार नहीं है। बिल्कुल खत्म हो गया है। आरएसएस इस बार बैक फुट पर है। बीजेपी के कार्यकर्ता शिथिल है और बीजेपी के वोटर घर से नहीं निकले हैं। इस तरह चुनाव में इंडिया गठबंधन को एज है। 

कटिहार से श्याम की रिपोर्ट 


Suggested News