बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

क्या बड़ा खेल करने की तैयारी में हैं तेजस्वी... बिहार की राजनीति में होगा उलट- पुलट? पप्पू यादव ने किया इशारा

क्या बड़ा खेल करने की तैयारी में हैं तेजस्वी... बिहार की राजनीति में होगा उलट- पुलट?  पप्पू यादव ने किया इशारा

PATNA: जन अधिकार पार्टी के सुप्रीमो और पूर्व सांसद पप्पू यादव ने तेजस्वी यादव के बिहार से गायब रहने को लेकर बड़ा बयान दिया है। पप्पू यादव ने कहा कि मुझे लगता है कि अंदर ही अंदर कोई बड़ा खेल चल रहा है और जल्द ही बिहार की राजनीति में बड़ा उलट- पुलट देखने को मिलेगा। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि तेजस्वी भी नीतीश कुमार की तरह अकेले में आत्म मंथन कर रहे हैं।

पप्पू यादव ने कहा कि तेजस्वी यादव के बारे में तो आरजेडी के लोग ही बता पाएंगे। आखिर अंदर ही अंदर क्या खेल चल रहा है। वो कहां गुटरगूँ कर रहे हैं। इन लोगों ने लालू की राजनीति को समाप्त करने की कोशिश की जा रहा है।

पप्पू यादव ने कहा कि बिहार की जनता को सदन पर भरोसा नहीं रहा। इसलिए नए जनादेश की जरुरत है। 

पप्पू यादव ने कहा कि मौजूदा वक्त में नए सिरे से चुनाव कराने की जरूरत है। लगभग सत्ता पक्ष और विपक्ष मृतप्राय हो चुका है। विधानसभा में सिर्फ राजनीति हो रही है।

Suggested News