बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

राजद के भूमाय समीकरण पर बोले पप्पू यादव, कहा कांग्रेस अकेले चुनाव लड़े तो सभी समीकरण धरे रह जायेंगे

राजद के भूमाय समीकरण पर बोले पप्पू यादव, कहा कांग्रेस अकेले चुनाव लड़े तो सभी समीकरण धरे रह जायेंगे

BHAGALPUR : नवगछिया के बिशाय टोला राजेंद्र कॉलोनी पहुंचे जाप सुप्रीमो पप्पू यादव ने स्थानीय लोगों से लंबी बातचीत के बाद मीडिया से मुखातिब हो कर कहा कि बिशाय टोला के लोग खरनय नदी के किनारे पांच पीढ़ियों से रह रहे हैं और सभी भूमि हीन है। यहां करीब दो सौ से ढाई सौ परिवार रहते हैं। जिस जमीन पर ये लोग रह रहे हैं, उस जमीन के ये लोग कानूनन मालिक भी हैं। ऐसी स्थिति में इनलोगों को बार बार नोटिस दे कर परेशान करना ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि इस संदर्भ में उन्होंने जिलाधिकारी और नवगछिया के अनुमंडल पदाधिकारी से भी बात की है। मौजूदा समस्या के मद्देनजर कानूनी लड़ाई लड़ी जाएगी। जल्द ही जिलाधिकारी के यहां मामले की अपील की जाएगी। 

टोले के महिलाओं ने भी यादव से अपना दु:खनामा सुनाते हुए कहा कि कहीं और रहने का ठौर नहीं है। अगर उनलोगों को यहां से हटा दिया जाएगा तो वे लोग जाएंगे कहा। यादव ने सबों को सकारात्मक आश्वासन दिया है। इससे पूर्व यादव का नवगछिया स्टेशन पर जाप कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष नीरज कुमार के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया है। वे रेल मार्ग से नवगछिया स्टेशन और फिर विषाय टोला पहुंचे थे। पुनः वे सड़क मार्ग से मधेपुरा के लिये रवाना हुए। इस अवसर पर जन अधिकार पार्टी के जिलाध्यक्ष नीरज यादव, छात्र परिषद के विनय कुमार, नगर अध्यक्ष विकास कुमार, उपाध्यक्ष अजीत कुमार, जिला सचिव अनिरुद्ध यादव, चिंटू यादव, धर्मेंद्र कुमार शर्मा, रविप्रकाश, अनिल पासवान, मनीष पासवान, मधुसूदन पासवान समेत अन्य भी मौजूद थे। 


जाप सुप्रीमो पप्पू यादव ने कहा की, सरकार तय करे वह अंतिम दिन कब होगा, जब बिहार में शराब नहीं मिलेगी। लेकिन शराबबंदी के नाम पर सिर्फ गरीब आदमी को परेशान किया जा रहा है। पासी समाज के लोगों की रोजी रोटी छिन गयी है। दूसरी तरफ व्यवस्था से जुड़े लोग खुलेआम शराब पीते हैं। उन्होंने कहा कि बोचहा विधानसभा चुनाव के बाद एक नए समीकरण का नाम लिया जा रहा है। विपरीत ध्रुव के लोग मिल्लत वाली बात बोल रहे हैं। यह अच्छी बात है। लेकिन बोचहा का परिणाम और राजद की जीत का हकीकत कुछ और है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अकेले चुनाव लड़े तो सभी पार्टी के समीकरण धरे रह जाएंगे। यादव ने नमाज और हनुमान चालीसा पर छिड़ी बहस पर कहा कि आम लोग आदमी महंगाई से त्रस्त है, लोगों भोजन का जुगाड़ करने में परेशान हैं। ऐसी स्थिति में देश के नेता जनता को भटकाने का काम कर रहे हैं। 

भागलपुर से अंजनी कुमार कश्यप की रिपोर्ट 

Suggested News