भ्रष्टाचार और अपराध के खिलाफ पीतपत्र लाएंगे पप्पू यादव, नीतीश सरकार को दिया अलटीमेटम, कहा- सीएम की बढ़ती उम्र...

भ्रष्टाचार और अपराध के खिलाफ पीतपत्र लाएंगे पप्पू यादव, नीती

PURNIA: पूर्णिया सांसद पप्पू यादव लोकसभा के बजट सत्र के बीच रविवार को अपने संसदीय क्षेत्र पूर्णिया पहुंच। जहां पत्रकारों से बात करते हुए पप्पू यादव ने कहा कि मखाना किसान का बड़ा हब कोसी और दरभंगा है। जो पूरे विश्व को मखाना आपूर्ति करते हैं। लेकिन आज तक मखाना पर एम एस पी लागू नहीं हुआ है।

कुछ लोग मखाना के मूल्य को अपने सुविधा के अनुसार नियंत्रण करते है जो सिंडिकेट बनाये हुए है और किसानों को उनका सही मूल्य नहीं मिल पाता है। इस बाबत इन बईमान लोगों के खिलाफ सरकार को भी पत्र लिखा है और इसी सत्र में सदन में उठाएंगे और जबतक मखाना किसान को एमएसपी का लाभ नहीं मिलेगा तब तक बैठेंगे नहीं।

वहीं पप्पू यादव ने कहा कि अगले 3 महीने के अंदर भ्रष्टाचार और अपराध के खिलाफ पीतपत्र लाएंगे। साथ ही अपराध की बढ़ रही घटनाओं को सदन में भी उठाएंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बढ़ती उम्र के कारण भ्रष्टाचार और अपराध को रोकने में अक्षम हो गए हैं जबकि 10 अधिकारी द्वारा बिहार को चलाया जा रहा है। जिन पर भ्रष्टाचार के कई गंभीर आरोप हैं।

अपने सुरक्षा को लेकर पप्पू यादव ने कहा कि, वो लगातार भ्रष्टाचार के खिलाफ,आरोपियों के खिलाफ, और गलत के खिलाफ आवाज उठाते हैं, जिसके कारण उनके कई दुश्मन हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से उन्हें कोई सुरक्षा नहीं दी गई है। जिससे उनके ऊपर कभी भी हमले हो सकते हैं, हालांकि पप्पू यादव ने ये भी कहा कि वो अपराधियों से डरते नहीं है। 

पूर्णिया से अंकित की रिपोर्ट