बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

स्विटजरलैंड की इस खिलाडी को भारत नहीं भेजना चाहते उसके पेरेंट्स, कारण जान हैरान हो जाएंगे आप

स्विटजरलैंड की इस खिलाडी को भारत नहीं भेजना चाहते उसके पेरेंट्स, कारण जान हैरान हो जाएंगे आप

स्विटजरलैंड की जूनियर स्क्वॉश खिलाड़ी एंब्रे एलिंक्स भारत के चेन्नई में होने वाली जूनियर स्क्वॉश चैंपियनशिप में भाग नहीं ले रही है. इसके पीछे का कारण जान आप हैरान हो जाएंगे. दरसल उनके पेरेंट्स ने उन्हें भारत भेजने से मना कर दिया है. इसके पीछे का कारण वह रिपोर्ट बताया जा रहा है जिसमें भारत को महिलाओं की सुरक्षा के हिसाब से सबसे खतरनाक देश बताया गया था. 
PARENTS-NOT-ALLOWING-AEMBRE-TO-GO-INDIA2.jpg
इस रिपोर्ट की चर्चा देश-विदेश में हुई थी. पर इसका इतना बड़ा इम्पैक्ट पड़ा कि एक विदेशी महिला खिलाडी ने भारत आने से ही मना कर दिया. 16 वर्षीय जूनियर स्क्वॉश खिलाड़ी एंब्रे एलिंक्स अभी दुनिया की नंबर वन जूनियर खिलाडी है. उनके कोच के अनुसार उनके माता-पिता ने उन्हें भारत आकर खेलने की इजाजत नहीं दी है. 

डब्ल्यूएसएफ के मुख्य कार्यकारी एंड्रयू शेले ने कहा, ‘ हर माता पिता के विचारों और पसंद का पूरा सम्मान किया जाना चाहिए लेकिन इसमें 28 देशों के 250 से अधिक खिलाड़ी भाग ले रहे हैं जिनमें स्विटजरलैंड की पूरी टीम शामिल है.’ वहीं तमिलनाडु स्क्वाश रैकेट्स संघ ने भी सुरक्षा के पूरे इंतजाम होने का दावा किया है. 

Suggested News