लॉज में रहकर पढ़ाई कर रहे पार्ट वन के छात्र ने की खुदकुशी, कुछ दिन पहले लौटा था विदेश से

लॉज में रहकर पढ़ाई कर रहे पार्ट वन के छात्र ने की खुदकुशी, क

PURNIA : खबर पूर्णिया से है, जहां सहायक थाना क्षेत्र स्थित छोटी मस्जिद के समीप लॉज में रहकर बीए की पढ़ाई कर रहे कॉलेज छात्र ने खुदकुशी कर ली। मृतक की पहचान वायसी थाना क्षेत्र के हरिपुर गांव अकरम हुसैन के रूप में हुई है। वह पार्ट वन का छात्र था। वहीं आत्महत्या की खबर सामने आने के बाद . पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विदेश में करता था काम, परीक्षा देने आया था वापस

घटना के बारे में मृतक अकरम हुसैन के पिता ने बताया कि अकरम विदेश में काम करता था. बीए पार्ट वन का एग्जाम देने विदेश से पूर्णिया आया था. विदेश से आने के बाद वह लॉज में रूम किराए पर लेकर रह रहा था. एग्जाम दे रहा था. 

मृतक के पिता ने बताया कि बेटे को घर आने के लिए कहा गया था. वह एग्जाम देने के बाद घर आने की बात बताया था. आज शाम में अचानक परिवार वालों को सूचना मिली कि बेटे ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है.

युवक ने फांसी क्यों लगायी, प्रारंभिक पूछताछ में इसके बारे में कुछ पता नहीं चल पाया है. पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया. शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. इसके बाद साक्ष्य जुटाने के लिए मौके पर एफएसएल की टीम को बुलाया गया. 

एफएसएल की टीम ने जांच की. पुलिस ने आसपास के कमरे में रहनेवालों छात्रों से पूछताछ की. घटना के बाद से आस पास रहने वाले छात्रों में डर का माहौल है।