बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

जल जमाव से मुक्ति के लिए डिप्टी सीएम और मंत्री नितिन नवीन ने किया कई इलाकों का निरीक्षण, कहा बादशाही नाले का हो पक्कीकरण

जल जमाव से मुक्ति के लिए डिप्टी सीएम और मंत्री नितिन नवीन ने किया कई इलाकों का निरीक्षण, कहा बादशाही नाले का हो पक्कीकरण

PATNA : पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने उप मुख्यमंत्री सह नगर विकास एवं आवास मंत्री से बादशाही नाले के पक्कीकरण करने की मांग करते हुए कहा की बादशाही नाले के पक्कीकरण से दक्षिणी पटना क्षेत्र की जनता को जल जमाव की समस्या से हमेशा के लिए मुक्ति मिल जाएगी। साथ ही मंत्री नितिन नवीन ने अपने विधानसभा क्षेत्र के बाकरगंज नाले को ढकने का प्रस्ताव भी उपमुख्यमंत्री को दिया। उन्होंने उप मुख्यमंत्री सह नगर विकास एवं आवास मंत्री से आग्रह किया की पटना स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के अंतर्गत इन दोनों क्षेत्रों का विकास किया जाए। 

बिहार के उप मुख्यमंत्री सह नगर विकास एवं आवास मंत्री तारकिशोर प्रसाद, बांकीपुर विधायक सह पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन, कुम्हरार विधायक अरुण सिन्हा, दीघा विधायक डॉ.संजीव चौरसिया, पटना की महापौर सीता साहू के साथ नगर आयुक्त हिमांशु शर्मा तथा बुडको एवं नगर विकास विभाग के कई अधिकारियो ने आज राजधानी पटना में बरसात के मौसम में पानी के जमाव और उसके समुचित निकास की तैयारियों का जायजा लिया। नेताओ के साथ उच्च अधिकारियों की टीम सबसे पहले जीरो माईल के पास स्थित पहाड़ी संप हाउस पहुँची। 

जहां मौजूद पदाधिकारियों ने भारी बारिश के कारण उत्पन्न जल जमाव की निकासी के लिए किए गए तैयारियों से उन्हें अवगत कराया। इसके बाद सैदपुर स्थित संप हाउस का भी स्थल निरीक्षण किया गया। कुल मिलाकर ये आश्वस्त किया गया की साल 2019 में जब भारी बारिश हुई थी और पटना के कुछ इलाकों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए थे। वैसी भारी बारिश की स्थिति में भी इस बार ज्यादा से ज्यादा दो -तीन घंटे के अंदर पानी की निकासी हो जाये।

          

Suggested News