बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सासाराम में पति ने पत्नी को मारी गोली, मौके पर मौत

सासाराम में पति ने पत्नी को मारी गोली, मौके पर मौत

Sasaram : रोहतास जिले से अभी-अभी एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां एक पति ने अपनी पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी है। घटना को अंजाम देने के बाद वह मौके से फरार है। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। 

मिली जानकारी के अनुसार जिले के नोखा थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर निवासी विंदा चौधरी ने अपनी पत्नी 28 वर्षीय गुड़िया देवी को  गोली मार दी। इस घटना में पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई है। वहीं घटना को अंजाम देने के बाद वह मौके से फरार हो गया है। इधर घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। 

घटना के पीछे पारिवारिक विवाद की बात सामने आ रही है। फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच में जुटी है। 

सासाराम से राजू कुमार की रिपोर्ट 

Suggested News