बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना के डॉक्टरों पर लगा महिला का अंग निकालने का गंभीर आरोप, पीड़िता की हुई मौत

पटना के डॉक्टरों पर लगा महिला का अंग निकालने का गंभीर आरोप, पीड़िता की हुई मौत

PATNA. पटना के बोरिंग रोड में संचालित एक निजी क्लनिक के डॉक्टरों पर महिला का ऑपरेशन कर अंग निकालने का आरोप लगा है। महिला के परिजनों ने डॉक्टर गोपाल और राहुल मेमोरियल अस्पताल के डॉक्टरों पर महिला का अंग निकालने का आरोप लगाया है। जिसे लेकर परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया है।  

मिली जानकारी अनुसार महिला की मौत हो चुकी है। मृतका नवादा के ओहरी की रहने वाली थी। महिला की बच्चेदानी के ऑपरेशन के लिए परिजनों ने उसे बोरिंग रोड के निजी क्लिनिक में भर्ती कराया था। 

वहीं, मृतका के पति ने डॉक्टर पर आरोप लगाते हुए कहा कि, डॉक्टरों ने महिला का ऑपरेशन दो बार किया था। ऑपरेशन कर महिला का अंग निकाल लिया गया है। वहीं जब महिला की स्थिति बिगड़ने लगी तो डॉक्टरों ने उसे कंकड़बाग के निजी अस्पताल में भर्ती करावा दिया। जहां महिला की मौत हो गई।

बता दें कि, फिलहाल इस मामले में आरोपित डॉक्टर और उनके कर्मी फरार हैं। वहीं मृतका के पति ने पुलिस थाने में शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। 


Suggested News