स्वतंत्रता दिवस की सुबह भी पटना सुरक्षित नहीं, मॉर्निंग वॉक पर निकली वृद्ध से सोने की चेन लूटकर हुई फरार
PATNA : राजधानी में स्वतंत्रता दिवस के दिन तड़के सुबह मॉर्निंग वॉक कर रहे दंपती को टहलने के दौरान एक बाइक सवार अपराधियों ने वृद्ध महिला का सोने का चेन झपट्टा मार लिया और फरार हो गए।
मामला पटना के कदमकुआं थाना क्षेत्र के बेहद पॉश इलाका रोड नंबर 5 में मॉर्निंग वॉक कर लौट रहे कन्हैया जायसवाल अपनी पत्नी बिंदु देवी के साथ घर की ओर लौट रहे थे। जहां मुसल्लहपुर हाट स्थित यादव लेन के रहने वाली बिंदु devi को निशाना बनाकर बाइक सवार अपराधी ने उनके गले में पहने सोने की चेन झपट लिया। जिस दौरान महिला ने इसका विरोध किया है। महिला बिंदु देवी के हाथ में सोने की चेन का कुछ भाग रह गया। बाकी बदमाश के हाथ लगा और वो फरार हो गया।
इस बीच महिला का गर्दन गंभीर रूप से जख्मी हो गया।जिसका इलाज pmch में कराया जा रहा है। पुलिस ने पीड़िता के परिजन द्वारा दिए आवेदन पर आगे की कार्रवाई मे जुट घटना स्थल और आस पास में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगालने में जुटी है।
पटना से अनिल की रिपोर्ट