बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना की लड़की ने घर से भागकर की शादी,कहा- पापा नहीं अपने नए पति के साथ रहना है

पटना की लड़की ने घर से भागकर की शादी,कहा- पापा नहीं अपने नए पति के साथ रहना है

पटना : राजधानी पटना में एक लड़की ने घर से भागकर अपने आशिक के साथ लव मैरिज कर ली है। खबर के मुताबिक पटना के जानीपुर के रहने वाली एक लड़की बचपन से ही अपने नाना घर मनेर के टाटा कॉलोनी में रहती थी। जिसने अपने आशिक के साथ घर से भाग कर शादी रचा ली है।

 मिली जानकारी के मुताबिक पिछले 30 अगस्त को लड़की के पिता ने अपहरण को लेकर मनेर थाने में मामला दर्ज कराया था। थाने में दिए गए आवेदन के मुताबिक लड़की को बहला-फुसला कर भगाने का आरोप लगाया गया था। पुलिस ने अपहृत लड़की को बरामद कर लिया है। लेकिन मामला यहां अपहरण का ना होकर लव अफेयर का निकला है। मनेर थाना प्रभारी के मुताबिक  लड़की अपने मोहल्ले के ही लालबाबू राय के बेटा नंदकिशोर कुमार के साथ प्रेम करती थी।

 वह नंदकिशोर के साथ घर से फरार हो गई थी। घर से भागकर दोनों ने कोर्ट में मैरिज कर लिया है। लड़की की पिता ने नंदकिशोर के खिलाफ किडनैपिंग का मामला दर्ज कराया था। जिसे पुलिस ने फुलवारी शरीफ से बरामद कर लिया है। लड़की ने बताया कि एक साल पहले से ही नंदकिशोर के साथ प्रेम करती थी। लड़की ने बताया कि उसने कोर्ट मैरिज कर लिया है। और हम दोनों बालिक है। उसने बताया कि वह अपने पति के साथ रहना चाहती है। मनेर थाना प्रभारी से मिली जानकारी के मुताबिक अभी दोनों को मनेर थाने में पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है। आज सोमवार को दोनों को न्यायालय में पेश कर 164 का बयान दर्ज कराया जाएगा। न्यायालय के आदेश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Suggested News