बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

राजधानी पटना में 2017-18 में काटे गए सबसे अधिक वृक्ष,जबकि लगाए गए सबसे कम पौधे

राजधानी पटना में 2017-18 में काटे गए सबसे अधिक वृक्ष,जबकि लगाए गए सबसे कम पौधे

PATNA: राजधानी पटना में वित्तीय वर्ष 2017-18 में सबसे अधिक वृक्ष काटे गए हैं।जबकि नए पौधे लगाने की संख्या सबसे कम रही। अगर हम तीन साल के आंकड़ों पर गौर करें तो वित्तीय वर्ष 2017-18 में 1222 पेंड काटे गए।जबकि 2016-17 में 1096 और 2018-19 में 925 वृक्ष काटे गए हैं।

उसके एवज में पटना शहर में 2016-17 में 6050,2017-18 में महज 1610 और 2018-19 में 18165 पौधे लगाए गए हैं।

बिहार के डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने आज बिहार विधानपरिषद में यह जवाब दिया है।बीजेपी सदस्य नवलकिशोर यादव ने सवाल उठाया था कि पटना शहर को विकसित करने की आड में पेंड़ों की अवैध कटाई की जा रही है।जिससे हरियाली का दायरा घट गया है।इसी वजह से राजधानी पटना में तापमान बढ़ते जा रहा है।

नवलकिशोर यादव ने यह भी सवाल उठाया कि क्या यह सही है कि एक पेंड़ काटे जाने पर तीन पौधे लगाए जाने का प्रावधान है..इसके तहत पटना में 30 हजार पौधे लगाए जाने का लक्ष्य था ।लेकिन उसे पटना की बजाए दूसरे जिलों में लगाया गया।

इस पर डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने बताया कि प्रत्येक पातित वृक्ष के लिए तीन पौधे पटना जिले में हीं लगाए गए हैं।साथ हीं विभाग अपवादस्वरूप हीं न्यूनतम वृक्षों के पातन की अनुमति देता है ।

Suggested News