बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के बीच पटना नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, करीब पांच हजार स्टाफों को किया ट्रांसफर

सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के बीच पटना नगर निगम की बड़ी कार्रवाई, करीब पांच हजार स्टाफों को किया ट्रांसफर

पटना. नगर निगम के सफाई कर्मियों की हड़ताल जारी है। इस बीच नगर निगम ने बड़े स्तर पर कर्मचारियों के स्थानांतरण की कार्रवाई की है। निगम ने करीब पांच हजार कर्मचारियों का ट्रांसफर किया है। इसके लिए आदेश जारी किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार एक जगह पर तीन वर्षों से अधिक कार्यरत कर्मचारियों का तबादला किया गया है।

निगम ने स्थानांतरण आदेश सोमवार की रात को ही जारी कर दिया है। इसके तहत कर्मियों को तबादले वाले स्थानों पर मंगलवार तक पदभार संभालने का निर्देश दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार पटना नगर निगम में 4200 स्थायी तथा 2000 हजार दैनिक कर्मी हैं। निगम ने पहली बार बड़े पैमाने पर सफाई कर्मियों का स्थानांतरण किया है।

वहीं इस पर बिहार लोकल बाडीज कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। संघ ने कहा कि स्थानांतरण से सफाई कर्मी डरने वाले नहीं हैं। स्थानांतरण वाले वार्ड में भी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर डटे रहेंगे। हड़ताल जारी रहेगी। निगम प्रशासन की पहल पर अनुमंडल दंडाधिकारी पटना नगर निगम मुख्यालय में धरना-प्रदर्शन पर रोक लगाने के लिए धारा 144 लागू करा दिए हैं। हम अपनी बातें निगम मुख्यालय में क्यों नहीं रख सकते हैं।


Suggested News