बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना पुलिस ने यूपी के 6 शातिर महिला चोरों को रंगे हाथ दबोचा, भीड़ की आड़ में दे रही थी चोरी की घटना को अंजाम

पटना पुलिस ने यूपी के 6 शातिर महिला चोरों को रंगे हाथ दबोचा, भीड़ की आड़ में दे रही थी चोरी की घटना को अंजाम

PATNA: बिहार में अपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। आए दिन राजधानी में असानी से अपराधिक घटनाओं का अंजाम दिया जा रहा है। इसी कड़ी में पटना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने यूपी से बिहार आई चोरनियों की टोली को दबोचा है। पुलिस ने 6 शातिर महिला चोर को गिरफ्तार किया है। 

दरअसल, यह मामला पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा कि, एलसीटी घाट यज्ञ स्थल पर पीड़ित महिला पुजा करने गई थी। जहां भीड़ की आड़ में सात आठ महिलाओं ने उसे घेर लिया। वहीं एक महिला ने पीड़ित महिला के गले से सोने की मंगलसुत्र जिसकी कीमत एक लाख साठ हजार बताया जा रहा काट लिया।

वहीं इसी दौरान वहां मौजूद पुलिस ने उन महिलाओं को घेर उन्हें रंगे हाथों दबोच लिया। पुलिस ने पीड़ित महिला की मंगलसूत्र बरामद कर उसे लौटा दिया। सभी गिरफ्तार महिलाएं यूपी की हैं और एक दुसरे से परिचीत है।

पीड़ित महिला का कहना है कि, सभी महिलाये चोरो का टोली का सदस्य है, जो अचानक जान बुझ कर उसके साथ भीड़ पैदा करते हुए उसके सोने का मंगलसुत्र काट लिया। जिसमें सभी महिलायों की सहभागिता थी। वहीं साक्षियों के समक्ष पुलिस के द्वारा महिला की बरामद मंगलसुत्र जब्त सूची बनाकर जब्त किया गया तथा उक्त सभी छः महिलायों को गिरफ्तार किया गया है। 

Suggested News