बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना पुलिस ने राजद नेता से चेन लूटकांड का किया खुलासा, दो बदमाशों को किया गिरफ्तार

पटना पुलिस ने राजद नेता से चेन लूटकांड का किया खुलासा, दो बदमाशों को किया गिरफ्तार

PATNA : पटना सिटी के बाईपास थाना क्षेत्र के गुरुगोविंद सिंह लिंक पथ पर बीते 3 अगस्त को बाइक सवार उचक्कों द्वारा दिनदहाड़े आरजेडी नेता शैलेंद्र यादव के गले से सोने का चैन छीन ली गयी थी। इस घटना को अंजाम देकर अपराधी मौके से फरार हो गए थे। 


इस घटना की प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस लगातार चेन लुटेरों की तलाश में थी। लेकिन पुलिस बदमाशों को गिरफ्तार नहीं कर सकी। इस मामले को पुलिस को लगभग दो महीने बाद कामयाबी हाथ लगी है। इस घटना के दो आरोपियों को पुलिस ने नदी थाना क्षेत्र के कच्ची दरगाह इलाके से गिरफ्तार कर लिया है। 

दोनों गिरफ्तार उचक्के से पुलिस कड़ी पूछताछ कर रही है। पुलिस ने बताया की CCTV कैमरे के फुटेज से पहचान कर और वैज्ञानिक अनुसंधान कर दोनो उचक्को को गिरफ्तार किया है। 

पुलिस ने दोनों उचक्के की पहचान कच्ची दरगाह का रहनेवाले रोहित और अभिषेक कुमार के रूप मे किया है। बताया जा रहा है की दोनों सक्रिय अपराधी है और कई अपराधिक घटनाओ मे शामिल रहे है। 

पटनासिटी से रजनीश की रिपोर्ट 

Suggested News