बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना पुलिस को मिली बड़ी सफलता, गोलीबारी की घटना को अंजाम देकर फरार मुख्य आरोपी को सिवान से दबोचा

पटना पुलिस को मिली बड़ी सफलता, गोलीबारी की घटना को अंजाम देकर फरार मुख्य आरोपी को सिवान से दबोचा

PATNA: बिहार में अपराधिक घटनाएं चरम पर है। आए दिन बेखौफ अपराधी अपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। बीते 25 मार्च को बेखौफ अपराधियों ने एक युवक पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा कर मौत के घाट उतार दिया था। वहीं इस मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने इस घटना के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम छोटू गोप बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार आरोपी छोटू गोप से पूछताछ कर रही है। 

जानकारी के अनुसार शास्त्री नगर थाने की पुलिस ने आरोपी को सिवान से गिरफ्तार किया है। दरअसल, बीते 25 मार्च को राजधानी पटना के शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र में बेखौफ अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना को अंजाम दिया था। इस गोलीबारी की घटना में एक युवक को तीन गोली लगी थी। जिसमें वो गंभीर रूप से घायल हो गया था। वहीं घायल अभिषेक की इलाज का दौरान मौत हो गई। युवक की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। 

वहीं इस मामले में शास्त्री नगर थाने के पुलिस में तीन संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ करने में जुटी थी। जिसके बाद मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जिसमें आरोपी के द्वारा गली के कॉर्नर पर अभिषेक नाम के युवक को बुलाकर गोली मार उसे मौत के घाट उतार दिया था।

Suggested News