पटना पुलिस ने चोरी की घटना के दो महीना बाद किया खुलासा, वारदात में शामिल आरोपी गिरफ्तार, 4 लाख के जेवर बरामद
पटना। राजधानी पटना के बेहद पॉश इलाके से एसकेपुरी थाने की पुलिस ने रेलवे के रिटायर्ड कर्मी मनोज कुमार श्रीवास्तव के घर से चोरी गए गहनों को बरामद कर लिया। साथ ही चोरी करने वाले बदमाश सन्नी कुमार को गिरफ्तार कर लिया।
मनोज श्रीवास्तव के घर में चोरी की वारदात दो माह पहले 21 जून को हुई थी। पुलिस ने मामले की पड़ताल में सन्नी के ठिकाने से पीड़ित के घर से चोरी हुए एक सोने का चेन, लॉकेट और मांग टीका समेत करीब चार लाख के गहने बरामद कर लिया है।
गिरफ्तार सन्नी बोरिंग रोड स्थित आनंदपुरी इलाके का रहने वाला है। पुलिस की पुछताछ में सन्नी ने अपने कई सहयोगियों का नाम बताया है।
पुलिस अन्य चोरों को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी करने में जुटी है।फिलहाल पुलिस ने रिटायर्ड रेल कर्मी के घर से हुए चोरी का सामान बरामद कर मामले का पूरा खुलासा कर दिया है।
रिपोर्ट- अनिल कुमार