पटना पुलिस ने फायरिंग की तीन घटनाओं को किया खुलासा, मामले में तीन बदमाशों को किया गिरफ्तार
PATNA : पटनासिटी के खाजेकलां थानार्न्तगत उम्र दराज लेन लोदी कटरा स्थित नदीम आलम के घर के बाहर दरवाजे पर 17 अगस्त को फायरिंग मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। इस मामले में पुलिस ने तीन अपराधिकर्मियो को गिरफ्तार किया है।
इस मामले को लेकर आवेदक मो० नदीम आलम के द्वारा खाजेकलां थाना में शिकायत दर्ज करायी थी। जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गयी थी। इस कांड में वरीय पदाधिकारी दिशा निर्देश के आलोक में तकनीकी साक्ष्य CCTV फुटेज, मानवीय साक्ष्यों के आधार पर एवं अगमकुआँ थाना के सहयोग से रोहित उर्फ नितीन पिता विनोद शर्मा सा० छोटी पहाड़ी को विधिवत गिरफ्तार किया गया। जिसने इस घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार किया। गिरफ्तार अपराधी के निशानदेही पर एक अन्य अभियुक्त करण कुमार पिता मुन्ना कुमार सा० खड़ा कुआँ थाना आलमगंज जिला पटना को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार दोनो अभियुक्तो से पुछताछ के क्रम में दोनो के द्वारा अपने अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर उम्र दराज लेन लोदी कटरा स्थित मो० नदीम के घर के बाहर दरवाजे पर फायरिंग करने की घटना साथ ही बीते 08.08.24 को ओरियण्टल कॉलेज कैम्पस में फायरिंग की घटना एवं बीते दिनांक 03.07.24 को हजारी मोहल्ल स्थित निखिल राज के घर के बाहरा फायरिंग करने की बात को स्वीकार किया गया है।
इस प्रकार खाजेकलां थाना कांड सं0 346/24, 331/24 एवं 266/24 का पुलिस ने उदभेदन कर दिया है। उपरोक्त तीनों कांडों के सफल उदभेदन के पश्चात कांडों में शामिल अन्य अभियुक्तों कि गिरफ्तारी हेतु छापामारी की जा रही है।
पटनासिटी से रजनीश की रिपोर्ट