मानसून की विदाई के साथ ही पटना की बिगड़ी आबोहवा, 213 तक पहुंचा AQI लेवल

मानसून की विदाई के साथ ही पटना की बिगड़ी आबोहवा, 213 तक पहुंचा AQI लेवल

PATNA: बिहार से मानसून ने यू टर्न ले लिया है। मानसून के जाते ही राज्य की हवा की स्थिति बिगड़ने लगी है। राज्य का AQI लेवल लगातार बढ़ता जा रहा है। राष्ट्रीय वायु गुणवत्ता के मुताबिक शनिवार को पटना का AQI लेवल 213 तक पहुंच गया है। करीब दो माह के बाद पटना के AQI लेवल में बढ़ोत्तरी हुई है। 

दरअसल, मानसून के दौरान राज्य का AQI काफी कम आंका गया था। वहीं अब आने वाले तीन से चार महीनों में लगातार हवा की गुणवत्ता प्रभावित होगी। ठंड के मौसम में भी वायु प्रदूषण का स्तर बढ़ने लगता है। वहीं अभी राज्य में बारिश होने की फिलहाल कोई संभावना नहीं है।    

जानकारी अनुसार बिहार के तमाम जिलों में अगले तीन से चार दिनों तक मौसम शुष्क बना रहेगा। इस दौरान तापमान में कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार अक्टूबर मध्य के बाद पछुआ हवा के प्रभाव से तापमान में हल्की गिरावट आने लगेगी। इसके कारण सुबह और शाम में हल्की सिहरन की स्थिति बनने लगेगी। फिलहाल प्रदेश के अधिकतर जिलों में न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर बना हुआ है।

वहीं बिहार के कई जिलों के तापमान को दिखे तो पटना में आज की तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस है। वहीं सबसे गर्म मोतिहारी 35.2 डिग्री सेल्सियस है। पटना का अधिकतम तापमान 34 से 36 डिग्री सेल्सियस के बीच है। बिहार में पटना सहित 22 जिलों में तापमान में गिरावट देखने को मिली है तो वहीं 9 जिलों में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी भी दिखने को मिला है।  

Find Us on Facebook

Trending News