बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना की महिला मुखिया को सीओ के सामने मिली जान से मारने की धमकी, पीड़िता ने थाने में दर्ज कराई शिकायत

पटना की महिला मुखिया को सीओ के सामने मिली जान से मारने की धमकी, पीड़िता ने थाने में दर्ज कराई शिकायत

PATNA : पटना में सोमवार को महिला मुखिया को सीओ के सामने मर्डर का धमकी मिली है। बताया जाता है कि प्रमुख के पति ने हाथ पकड़कर कहा- दो परसेंट कमीशन दो, वरना अंजाम बहुत बुरा होगा। जिससे गुस्साए महिला मुखिया ने थाने में केस दर्ज कराई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। 


घटना पटना के दुल्हिन बाजार प्रखंड की है। बताया जाता है कि सेल्हौरी-बिल्हौर पंचायत की मुखिया रेखा कुमारी के साथ पंचायत प्रमुख के पति मनोज कुमार और बाजार के रामप्रवेश यादव सहित कई अन्य लोगों के द्वारा अंचलाधिकारी के चैंबर में सीओ के सामने ही महिला मुखिया से अश्लील हरकत की। पीड़ित महिला मुखिया ने कहा कि पंचायत में एक पुराने कुएं का जीर्णोद्धार किया जा रहा है। इसमें कुछ विवाद भी था। उसी विवाद के निपटारे को लेकर वे अंचल कार्यालय गई थी। 

कार्यालय में अंचलाधिकारी भी मौजूद थे। विवाद से संबंधित सीओ से बात शुरू ही हुई थी कि पहले से मौजूद पंचायत प्रमुख के पति मनोज कुमार और बाजार निवासी रामप्रवेश यादव ने हाथ पकड़कर अश्लील-हरकत की है और जान से मारने की धमकी भी दी। 

चर्चा है कि इलाके में चल रहे काम में दो परसेंट कमीशन को लेकर इस घटना को अंजाम दिया है। वही, दुल्हिन बाजार थानेदार मनोज कुमार ने कहा कि मुखिया रेखा कुमारी ने थाने में आवेदन दी है। पुलिस अंचल कार्यालय में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है।

पटना से सुमित की रिपोर्ट 

Suggested News