बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कंगन घाट पर आरती कर चलाया जनसंपर्क अभियान, आजाद गांधी ने गले लगाकर बढ़ाया मान

कंगन घाट पर आरती कर चलाया जनसंपर्क अभियान, आजाद गांधी ने गले लगाकर बढ़ाया मान

PATNA: बिहार विधानसभा का चुनावी दंगल चरम पर है। पटना साहिब सीट के महागठबंध प्रत्याशी प्रवीण सिंह चुनाव प्रचार के साथ साथ नवरात्र के मौके पर कंगन घाट पहुंचे। जहां उन्होंने कंगन घाट पर आरती एवं पूजा पाठ किया। इस मौके पर कांग्रेस प्रत्याशी प्रवीण सिंह के साथ महागठबंधन के कई नेता एवं कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। करतल ध्वनी, शंख, घड़ियाल व वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच रविवार को कंगन घाट पर मां गंगा की आरती हुई। 

इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। जैसे ही मां गंगा की आरती शुरू हुई श्रद्धालुओं ने हर-हर गंगे के जयकारों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। आसमान में आभा बिखरती रोशनी, घाट पर झिलमिलाते दीप आकर्षण का केंद्र रहे। आचार्य पंडित ने गंगा पूजन का अनुष्ठान कराया।  मां गंगा सेवा समिति की ओर महागठबंध के प्रत्याशी की जीत की कामना की गई। इस मौके पर राजद , कांग्रेस भाकपा माले के कई नेता उपस्थित रहे। 

प्रवीण सिंह कुशवाहा ने चलाया जनसंपर्क अभियान

नवरात्रि के मौके पर नारी युवा मंच की तरफ से आयोजित कार्यक्रम में प्रवीण सिंह कुशवाहा ने कहा कि नवरात्र के इस पावन बेला में नारी शक्ति के बीच मुझे अपनी बातों को रखने का मौका मिला। इसके लिए तहे दिल से शुक्रिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नारी युवा मंच की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती पूनम मेहता ने किया। इसके साथ ही विधानसभा के कई|

  

प्रवीण सिंह कुशवाहा को आजाद गांधी ने लगाया गले

बिहार विधान परिषद चुनाव 2020 के तहत पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र का चुनाव होना है। राजद उम्मीदवार एवं पूर्व विधान पार्षद आजाद गांधी और प्रवीण सिंह कुशवाहा ने गले मिलकर एक दूसरे को बधाई दी। मिलन समारोह पटना साहिब के वार्ड नंबर-60 में आयोजित किया गया। इस मौके पर महागठबंधन की एकजुटता देखने को मिली। 

मिलन समारोह में पटना साहिब से विधानसभा प्रत्याशी प्रवीण सिंह कुशवाहा ने सभा को संबोधित करते हुए कहा यह चुनाव बदलाव के लिए है परिवर्तन के लिए है। जिसमें जनता मालिक बनकर वोट देकर महागठबंधन को जीताकर सेवक के रूप में सदन भेजने का काम करेगी।  इस दौरान पटना साहिब विधानसभा के पूर्व राजद प्रत्याशी संतोष मेहता ,राजद की शोभा देवी,  वार्ड पार्षद कांग्रेस के परवेज़, मेहताब आलम, बलराम चौधरी एवं अन्य नेतागण उपस्थित थे।

पटना से कुमार गौतम की रिपोर्ट

Suggested News