बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

अनोखे अंदाज में दिखे कृषि मंत्री, डॉ प्रेम कुमार पत्नी के साथ साईकिल से पहुंचे मतदान केंद्र

अनोखे अंदाज में दिखे कृषि मंत्री, डॉ प्रेम कुमार पत्नी के साथ साईकिल से पहुंचे मतदान केंद्र

गया - बिहार के चुनाव में तरह तरह के रंग देखने को मिल रहे हैं। आज लोकतंत्र का महापर्व है लिहाजा आम हो या खास हर कोई बूथ पर जाकर अपने अधिकार का प्रयोग कर रहा  है।

बिहार सरकार के कृषि मंत्री डॉ प्रेम कुमार आज अनोखे अंदाज में मतदान केंद्र पर पहुंचे ।वे साइकिल चलाकर अपने परिवार के साथ मतदान केंद्र पर पहुंचे और अपने मत का प्रयोग किया।दरअसल वे आज अपने संसदीय क्षेत्र गया मे थे और उन्हें गया शहर के स्वराज पुरी रोड स्थित जीरादेई धर्मशाला में बने बूथ संख्या 120 पर मतदान किया। 

कृषि मंत्री प्रेम कुमार के अलावे उनकी पत्नी और परिवार के अन्य सदस्यों ने भी वोटिंग किया। साइकिल से बूथ तक पहुंचने पर उन्होंने कहा कि वे पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हैं और आज के दिन साइकिल चलाकर या बताने की कोशिश कर रहे हैं कि पर्यावरण का संरक्षण बहुत जरूरी है।साथ ही सभी को अपने मत का  का प्रयोग भी उतना ही जरूरी है. दरअसल गया सुरक्षित सीट से बिहार के महागठबंधन की तरफ से पूर्व सीएम जीतन राम मांझी और एनडीए के विजय मांझी के बीच कांटे की टक्कर है.

Suggested News