बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार में पैक्स आज से खरीदेगा धान, जानिए... क्या होगा खरीद का रेट

बिहार में पैक्स आज से खरीदेगा धान, जानिए... क्या होगा खरीद का रेट

PATNA : बिहार में पैक्स के माध्यम से आज से धान की खरीद शुरू हो रही है। सरकार ने इस साल कुल 30 लाख मैट्रिक टन धान खरीदने का लक्ष्य रखा है। धान बेचने के लिए करीब 15000 से अधिक किसानों ने टैक्स में अपना निबंधन करवाया है। सहकारिता विभाग के अधिकारियों का कहना है इस वर्ष कोशिश की जाएगी की पैक्सटाक आने वाले सभी किसानों के धान खरीद लिए जाएं।

15 हजार किसानों ने करवाया निबंधन

पैक्स के माध्यम से धान खरीद की शुरुआत को लेकर करीब 15000 किसानों ने पैक्स में अपना निबंधन करवा लिया है, लेकिन एक बड़ा सवाल जो सामने आ रहा है वह यह है कि जिन किसानों ने अपना निबंधन नहीं करवाया है उनका क्या होगा। सहकारिता विभाग के अधिकारियों की माने तो वैसे किसान जो अब तक पैक्स के माध्यम से अपना निबंधन नहीं करवा पाए हैं उनको भी धान बेचने की बराबर छूट रहेगी। लेकिन बेचने के समय उन्हें निबंधन करा लेना होगा

धान सुखाने के लिये 61 जगहों पर लगाये गए ड्रायर

गौरतलब है कि किसानों के धान गिला रहने की वजह से खरीदारी में भारी कठिनाई का सामना करना पड़ता है इसे देखते हुए 61 जगहों पर धांसू खाने के लिए ड्राई लगाए गए हैं। सहकारिता विभाग की ओर से केंद्र सरकार को इस वर्ष भी धान खरीद के समय नमी की मात्रा के निर्धारण के लिए पत्र लिखा जाएगा साथ ही बताया जा रहा है की धान खरीद के लिए जिला बार लक्ष्य भी भेज दिया गया है।

धान खरीद का क्या होगा रेट

सहकारिता विभाग के अधिकारियों के अनुसार ए ग्रेड उत्तम धान के लिए 1835 रुपए प्रति क्विंटल और साधारण धान के लिए 1815 रुपये प्रति क्विंटल दर निर्धारित किया गया है।

Suggested News