बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

तेज आंधी से गिरा पीपल का पेड़, चपेट में आने से दो सगी बहनों की हुई मौत, गांव में पसरा मातम

तेज आंधी से गिरा पीपल का पेड़, चपेट में आने से दो सगी बहनों की हुई मौत, गांव में पसरा मातम

KHAGDIYA : बिहार के कई जिलों में बीते शुक्रवार देर रात तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि की घटना हुई है। जिसमें खगड़िया जिला भी शामिल है। यहां बीती रात तेज आंधी के कारण एक विशाल पीपल का पेड़ गिर गया। जिसमें पेड़ की चपेट में आकर दो सगी बहनों की मौत हो गई. वहीं छह माह की बच्ची गंभीर रूप से चोटिल हो गई। जिसका इलाज अस्पताल में किया जा रहा है। 

घटना शुक्रवार की देर रात की बताई जा रही है। जब बेलदौर थाना के बलैठा पंचायत में देर रात तेज आंधी चलनी शुरू हो गई। इस आंधी के कारण वार्ड 12 में स्थित एक पीपल का पेड़ गिर गया।  इस दौरान पेड़ का बड़ा हिस्सा यहां  रहनेवाले नकुल मुनि की घर की तरफ गिरा, जिसमें उनकी 11 वर्षीय पुत्री लूसी कुमार, 9 वर्षीय पुत्री शिवानी कुमारी की पेड़ से दबाकर मौत हो गई। जबकि सबसे छोटी पुत्री अनुष्का कुमारी घायल हो गयी। उसका इलाज अस्पताल में किया जा रहा है। 

ग्रामीणों ने बताया कि देर रात तेज आंधी, बारिश व औलावृष्टि आया था जिसके कारण पीपल का पेड़ फूस के घर पर गया। जिसमें परिवार के सभी सदस्य सोया हुआ था। पेड़ गिरने से जोड़दार आवाज हुआ। अंधेरा के कारण किसी को कुछ समझ नहीं आ रहा था। जैसे ही मृतक की मां घर पर गिरा पेड़ देखी तो चिल्लाने लगी। हल्ला सुन मुनि टोला के ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। बताया कि पेड़ इतना विशाल था कि लोगों से हटाना मुश्किल था। बताया कि ग्रामीणों की मदद से बड़ी मशक्कत से पेड़ को हटाया गया।

घटना की जानकारी सीओ और बेलदौर पुलिस को दी गईशनिवार की सुबह घटना की जानकारी मिलने सीओ और थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। सीओ ने शव का पोस्टमार्टम कराने का आदेश दिया। कहा कि मृतक के परिजन के मुआवजा राशि उपलब्ध कराई जाएगी। इधर, मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा था। गांव में मातमी सन्नाटा छा गया था मृतक की मां की चीत्कार से ग्रामीणों की आंखें नम थीं। 

जिले में हुआ है भारी नुकसान

आंधी में चौथम और मानसी में एक तरफ जहां मक्के के फसल को व्यापक नुकसान हुआ है वहीं दूसरी तरफ 3 दर्जन से अधिक लोगों के घर भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। जबकि एक दर्जन से अधिक बड़े पेड़ के गिरने की खबर है। कलेक्ट्रेट रोड में पेड़ गिरने के कारण आवागमन प्रभावित है।देर रात से ही पूरे जिले की बिजली व्यवस्था ध्वस्त पड़ी हुई है। 

Suggested News