बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

औरंगाबाद में बच्चा चोर को लोगों ने रंगे हाथ पकड़ा, जमकर की पिटाई, पुलिस के किया हवाले

औरंगाबाद में बच्चा चोर को लोगों ने रंगे हाथ पकड़ा, जमकर की पिटाई, पुलिस के किया हवाले

AURANGABAD : औरंगाबाद के गोह प्रखंड के बंदेया थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। बच्चा चुराकर भाग रहे एक बदमाश को परिजनों ने पकड़कर लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दिया। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। 


पकड़े गये बच्चा चोर की पहचान उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के नाथपुर थाना के मन्नपुर गांव निवासी स्व. सलामत खां के पुत्र आशुक खां के रूप में की गई है। बताया जाता है कि गोह थाना के साव बिगहा निवासी गुड्डू यादव का पांच वर्षीय पुत्र जीतू कुमार घर से बाहर खेल रहा था। 

इसी दौरान बच्चा चोर उसे चुरा कर भाग निकला। इसकी भनक आसपास के लोगों को लगी तो बात हवा में आग की तरह फैल गई। परिजन और ग्रामीण बच्चें को खोजने दौड़ पड़े। 

परिजनों ने डिहुरी नहर के पास बच्चें  को सकुशल बरामद करते हुए बच्चा चोर को धर दबोचा। इस दौरान ग्रामीणों ने बच्चा चोर की पिटाई भी की। बाद में परिजनों ने बच्चा चोर को बंदेया थाना की पुलिस को सपुर्द कर दिया। बंदेया थानाध्यक्ष रामायण कुमार ने बताया कि बच्चा चोर को जेल भेज दिया गया है। 

औरंगाबाद से दीनानाथ मौआर की रिपोर्ट 

Suggested News