बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS : जुलूस के लिए मना करने पर समुदाय विशेष के लोगों ने पुलिस पर किया पथराव, दारोगा जख्मी

BIHAR NEWS : जुलूस के लिए मना करने पर समुदाय विशेष के लोगों ने पुलिस पर किया पथराव, दारोगा जख्मी

SASARAM : सासाराम के नगर थाना क्षेत्र के साजमा मोहल्ला में मिलाद उल नबी बाराहफात का जुलूस निकालने को लेकर समुदाय विशेष के लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। जिसमें एक दारोगा घायल हो गया। घायल दारोगा श्याम मोहन सिंह को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया हैं। वहीँ मौके पर अफरा तफरी का माहौल हो गया। 

घटना के संबंध में बताया जाता है कि 19 अक्टूबर को ईद-उल-मिलाद-उल-नबी- बाराहफात है। जिसको लेकर साजना मोहल्ला में जुलूस निकालने की तैयारी चल रही थी। जबकि कोरोना के गाइडलाइन में बार जुलूस निकालने पर प्रतिबंध है। 

जब स्थानीय प्रशासन ने जुलूस निकालने से रोका, तो नाराज होकर एक वर्ग के लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। घटनास्थल पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दी गई है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। वहीँ इलाके में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गयी है। 

सासाराम से राजू की रिपोर्ट 

Suggested News